For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs ENG: क्या अपना पहला मुकाबला फिर से हारेगी टीम इंडिया लेकिन सीरीज पर करेगी कब्ज़ा!

नई दिल्ली। टीम इंग्लैंड का भारत दौरा अब अपने अंतिम चरण में है। इंग्लैंड के भारत दौरे का यह सफर टेस्ट क्रिकेट मैच से शुरू हुआ और टी-20 होते हुए अब एकदिवसीय मैचों पर आकर ख़त्म होना है। आज तीन एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला का पहला मैच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में होना है।

ये तो हुई इस सीरीज की सामान्य जानकारी। लेकिन यहां हम उस पैटर्न पर बात करने जा रहे हैं जी अभी तक इस सीरीज में दिखा है। टेस्ट और टी-20 मैचों में पहला मुकाबला टीम इंडिया हारी है और फिर उस फॉर्मेट के सीरीज पर कब्ज़ा भी जमाई है। क्या यही पैटर्न एकदिवसीय मैचों में भी रहेगा? या यह कोई पैटर्न है ही नहीं!

वैसे तो क्रिकेट में हार जीत का कोई पैटर्न है नहीं क्योंकि यह उस खास दिन के प्रदर्शन पर निर्भर करता है। हां कुछ खिलाड़ी इस तरह से कुछ टोटके करते हैं ऐसा क्रिकेट में देखने को मिला है। जैसे सचिन तेंदुलकर को ही लें तो यह कहा जाता है कि वो बैटिंग के लिए जब भी जाते थे तो पहले बाएं पैर में पैड पहनते थे जबकि राहुल द्रविड़ ठीक इसके उलट दाएं पैर में पहले पहनते थे। खैर, अगर हम पिछले कुछ दिनों में इस कोरोना काल के मध्य टीम इंडिया के किसी भी सीरीज का पहला मैच देखें तो अधिकतम मामलों में यह दिखता है कि टीम इंडिया अपना पहला मैच हारी है और सीरीज जीती है।

हाल में हुए ऑस्ट्रेलिया के साथ सीरीज में भी ऐसा देखने को मिला है। पहले टेस्ट में इंडिया की टीम बुरी तरह से हारी थी। इस टेस्ट की दूसरी पारी में तो इंडिया की टीम मात्र 36 रन ही बना पाई थी। फिर ऑस्ट्रेलिया के साथ हुए एकदिवसीय मैचों में पहला मैच भी इंडिया हारी थी। हालांकि एकदिवसीय सीरीज भी भारत के हाथों से यहां फिसला था। लेकिन टी-20 के पहले मैच में यहां टीम इंडिया की जीत हुई थी। दूसरे मैच में भी टीम इंडिया की जीत हुई थी , लेकिन चूंकि हम यहां पहले मैच की ही चर्चा कर रहे हैं इसलिए बाद के मैचों के परिणाम के डिटेल में नहीं जा रहे हैं।

इंग्लैंड की टीम भी काफी मजबूत दिखती है इसलिए इस एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला भी दिलचस्प होने की उम्मीद है। इंग्लैंड के साथ इस सीरीज में अबतक ऐसा देखने में आया है की अपना पहला मुकाबला हारने के बाद टीम इंडिया सीरीज पर कब्ज़ा कर रही है, इसलिए एक अंदाजा ऐसा लगाया जा रहा है। आखिर क्रिकेट में अंदाजा भी खूब लगाया जाता ही है। आपका अंदाजा क्या है?

Story first published: Tuesday, March 23, 2021, 13:57 [IST]
Other articles published on Mar 23, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+