SA दौरे के बाद क्या कोहली के खिलाफ एक्शन लेगा बोर्ड, गांगुली ने दी ये प्रतिक्रिया
नई दिल्लीः भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष सौरव गांगुली इस बात पर अडिग हैं कि वे टेस्ट कप्तान विराट कोहली द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेस में की गई बातों का कोई जवाब नहीं देंगे। कोहली ने बीसीसीआई के साथ ज्यादा बातचीत नहीं होने की बात को स्पष्ट किया था। इस तरह से सौरव गांगुली खुद झूठे बन गए थे क्योंकि उन्होंने कहा कि विराट से टी20 कमान ना छोड़ने का अनुरोध किया गया था। हालांकि कोहली ने कहा कि किसी ने भी किसी तरह का अनुरोध नहीं किया।

इस मामले को आगे नहीं खींचा जाए- गांगुली
अब सब लोग गांगुली से इस मुद्दे पर प्रतिक्रियाएं जानना चाहते हैं। सौरव गांगुली ने पहले भी कोई जवाब नहीं दिया था और अब वे फिर से रिपोर्टरों द्वारा पूछे जाने पर कहते हैं कि इस मामले को आगे ना खींचा जाए।
गांगुली ने कहा, "इस मामले को आगे नहीं खींचा जाए, मेरे पास कहने के लिए कुछ नहीं है।"
जब गांगुली से पूछा गया कि साउथ अफ्रीका का दौरा पूरा करने के बाद क्या बोर्ड कोहली पर किसी तरह की कोई कार्रवाई करेगा तो उन्होंने फिर से कहा, मेरे पास कहने के लिए कुछ नहीं है। ये बीसीसीआई का मामला है और केवल वही इससे निपटेगा।

गांगुली की पूरी बात कोहली ने काटी थी-
इससे पहले गांगुली ने एएनआई से बातचीत करते हुए कहा था, ये बीसीसीआई और चयनकर्ताओं की आपसी फैसला था। दरअसल, बीसीसीआई ने कोहली से कहा था कि टी20 कप्तानी मत छोड़ें, लेकिन निश्चित तौर पर वह सहमत नहीं हुए। और तब सेलेक्टरों को ये सही नहीं लगा कि दो सफेद गेंद फॉर्मेट में भारत के दो कप्तान हों।
तो यह तय किया गया कि विराट कोहली टेस्ट कप्तान के तौर पर जारी रहेंगे और रोहित सफेद गेंद कप्तान होंगे। मैंने एक प्रेसीडेंट के तौर पर कोहली से बात की और चयनकर्ताओं के चेयरमैन ने भी उनसे बात की थी।

साउथ अफ्रीका में टीम इंडिया-
हालांकि प्रेस कॉन्फ्रेस में इन सब बातों को झुठला गए हैं। उनका कहना है कि टी20 कप्तानी को जारी रखने के लिए किसी ने अनुरोध नहीं किया है और वनडे कप्तानी तब छीन ली गई जब साउथ अफ्रीका दौरे के लिए चयनकर्ता टीम चयन बैठक कर रहे थे। इस मीटिंग से 90 मिनट पहले विराट कोहली को बताया गया कि वे अब वनडे कप्तान नहीं है।
कोहली तमाम सवालों को छोड़कर दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना हो गए हैं जहां पर भारतीय टीम को 26 दिसंबर से पहला टेस्ट मैच खेलना है। अब कुछ ही दिनों में ट्रेनिंग शुरू हो जाएगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
