अब कोहली के लिए एंडरसन को इंजमाम ने सुनाई खरी-खरी
नई दिल्ली। इंग्लिश बॉलर जेम्स एंडरसन के खिलाफ इस बार बोला है पाकिस्तानी क्रिकेटर इंजमाम उल हक ने, उन्होंने एक स्पोर्टस चैनल पर बात करते हुए एंडरसन को कोहली के खिलाफ बोलने पर लताड़ लगाई है।
बीते वक्त के इस धांसू क्रिकेटर ने कहा कि कोहली के खिलाफ आवाज उठाने वाले एंडरसन पहले इंडिया में विकेट लेना तो सीख लें फिर कप्तान कोहली के खिलाफ बयानबाजी करें। वो जो कह रहे हैं वो काफी निंदाजनक हैं। इंजमाम ने कहा कि क्या एंडरसन ये कहना चाहते हैं कि सिर्फ इंग्लैंड में अच्छा खेलने से ही कोई अच्छा बल्लेबाज साबित होता है, अगर वो ऐसा सोचते हैं तो वो गलत हैं।
इंजमाम ने कहा कि विराट कोहली इस वक्त के विश्वस्तरीय बल्लेबाजों में से एक हैं। उनकी बैटिंग स्टाइल ये बताती है कि वो रनों के भूखे हैं।
गौरतलब है कि इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने कहा है कि जबरदस्ती विराट कोहली के खेल को तवज्जो दी जा रही है, उनके रिकॉर्ड इसलिए बन रहे हैं क्योंकि भारतीय विकेट ऐसे बनाए गए जहां कोहली का बल्ला बोले। भारतीय विकेट में मूवेंट की कमी है और इसी कारण यहां विराट कोहली का बल्ला आग उगल रहा है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
