Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

यूएस ओपन: मिश्रित युगल फाइनल में पेस

यूएस ओपन में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए भारतीय टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस और उनके साथ कारा ब्लैक की जोड़ी ने मिश्रित युगल के फ़ाइनल मुक़ाबले में अपनी जगह बना ली है.

उन्होंने सू वी और केल्विन की जोड़ी को 6-2, 3-6, 10-5 के सेटों से हरा दिया. हालांकि दूसरी ओर मिश्रित युगल के एक और सेमीफ़ाइनल मुक़ाबले में महेश भूपति और हूबर को जोड़ी हार गई है. उन्हें अमरीका की कार्ली गुलिकसन और ट्रैविस पैरट ने 6-3, 6-4 के सेटों से हरा दिया है.

इस तरह यूएस ओपन मिश्रित युगल मुक़ाबले से महेश भूपति का इस बार का सफ़र पूरा हुआ जबकि पेस फ़ाइनल में भारत के लिए आशा की किरण हैं.

अब मिश्रित युगल के फ़ाइनल में मुक़ाबला भारत और ज़िम्बाब्वे की पेस और कारा की जोड़ी और अमरीका की गुलिकसन और पैरट की जोड़ी के बीच होना है.

पुरुष युगल से आस

सानिया मिर्ज़ा की हार से निराश भारत को उस समय कुछ राहत मिली जब लिएंडर पेस और महेश भूपति पुरुष युगल मुक़ाबलों के सेमीफ़ाइनल में पहुँच गए.

भूपति और बहामास के मार्क नोल्स की जोड़ी ने ताइपेई के येन सुन और इसराइली ड्यूडी सेला की जोड़ी को 6-4, 6-4 के हराकर सेमीफ़ाइनल में प्रवेश किया.

उधर पेस और उनके चेक जोड़ीदार लुकास ड्लोही ने ऑस्ट्रेलियाई जुलियान नोल्स और ऑस्ट्रिया के जरगेन मेल्ज़र को 7-5, 6-4 से हरा दिया. महेश भूपति ने सानिया मिर्ज़ा के साथ इस साल से शुरु में मिश्रित युगल की श्रेणी में ऑस्ट्रेलियन ग्रैंड स्लैम जीता था. सानिया का इस बार प्रदर्शन निराशाजनक ही रहा और वो यूएस ओपन से बाहर हो चुकी हैं.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:17 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+