बांग्लादेश के खिलाफ यह जीत भी है टीम इंडिया के लिए चिंता का विषय

ढाका। एशिया कप में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 45 रन से हराकर सीरीज में बेहतरीन शुरुआत की है। इस जीत के हीरो रोहित शर्मा रहे, लेकिम मैच में टीम का शीर्ष क्रम का लड़खड़ाना चिंता का विषय है। टॉस हारकर जिस तरह टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करने उतरी उसकी शुरुआत अच्छी नहीं।

रही शिखर धवन, विराट कोहली और सुरेश रैना और युवराज सिंह जिस तरह से बांग्लादेश जैसी टीम के सामने विफल हुए वह टीम इंडिया के विश्वकप अभियान के लिए चिंता का विषय है। लेकिन जिस तरह से रोहित शर्मा ने लगातार बेहतर प्रदर्शन करते हुए खुद को टीम में स्थापित किया है उन्होंने एक बार फिर से साबित कर दिया कि जब तक वह टीम में मौजूद है राहत की सांस ली जा सकती है।

मैच में जिस वक्त टीम इंडिया का स्कोर 43 रन के स्कोर पर 3 विकेट गिर गया था उस समय रोहित शर्मा सिर्फ 22 रन के स्कोर पर खेल रहे थे। लेकिन इस समय पर रोहित शर्मा का कैच छूटना मैच का टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ और उन्होंने टीम इंडिया को बेहतरीन स्कोर तक पहुंचाया।

वहीं हार्दिक पांड्या ने जिस तरह से धोनी से उपर आकर 18 गेंदों पर 31 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली उसने टीम के लिए एक बेहतर विकल्प खड़ा किया है। जिस वक्त युवराज सिंह 15 रन के स्कोर पर आउट हुए उस समय टीम इंडिया का स्कोर 14.5 ओवर में 97 रन था उस वक्त पांड्या ने आकर रोहित शर्मा के साथ दोनों छोर से ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की।

गेंदबाजी में टीम इंडिया ने अपनी धार कायम रखी है। आशीष नेहरा ने जिस तरह से धारदार गेंदबाजी की उसने टीम इंडिया को जीत की राह पर धकेला। यहां दिलचस्प बात यह है कि आशीष नेहरा, जसप्रीत बुमरा, हार्दिक पांड्या, रविचंद्रन अश्विन ने 4 ओवर में 23-23 रन दिये जबकि रवींद्र जड़ेजा ने 4 ओवर में 25 रन दिये। बुमरा पांड्या और अश्निन ने 1-1 विकेट झटका।

Story first published: Thursday, February 25, 2016, 10:37 [IST]
Other articles published on Feb 25, 2016
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+