विंडीज को दुनिया की नंबर वन टेस्ट टीम बनाने का सपना देख रहे हैं होल्डर
नई दिल्ली। क्रिकेट में एक दाैर ऐसा भी आया था जब विंडीज के 6-7 फिट गेंदबाजों के खाैफ के आगे सभी टीमें पानी भरती नजर आती थीं। साल 1980 से लेकर 1995 तक यह टीम एक भी टेस्ट सीरीज नहीं हारी, लेकिन आस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और भारत जैसी टीमों के निखरने के बाद विंडीज टीम कमजोर पड़ने लगी। टेस्ट क्रिकेट में जो राैव था, समाप्त होने लगा। लेकिन अब कप्तान जेसन होल्डर ने फिर से टीम को पुराने रंग में लाने की उम्मीद जताई है।
इंग्लैंड को टेस्ट में 2-1 से हराने के बाद होल्डर टीम को दुनिया की नंबर वन टेस्ट टीम बनाने का सपना देख रहे हैं। होल्डर ने कहा ,'' हमें अब बिना आराम किए बहुत कुछ हासिल करना है। हमारा पहला लक्ष्य नंबर वन बनना है, लेकिन इसके लिए खेल के तीनों प्रारूपों में लगातार अच्छा प्रदर्शन करना होगा । हमारे गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया है लेकिन बल्लेबाजों को और प्रयास करने होंगे । हमारा पहला लक्ष्य दुनिया की नंबर एक टीम बनना है और इसके लिए प्रदर्शन में काफी सुधार करने होंगे।''
रैंकिंग में लगाई है बड़ी छलांग
वहीं बुधवार को आईसीसी द्वारा जारी की गई ताजा रैंकिंग में विंडीज ने बड़ी छलांग लगाई है। टीम को इंग्लैंड से सीरीज जीतने का फायदा मिला। विंडीज ने 7 अंक प्राप्त करते हुए 77 अंकों के साथ आठवां स्थान बनाया हुआ है। अब उनका पहला लक्ष्य पाकिस्तान और श्रीलंका को पीछे छोड़ने का होगा, जो 88, 89 अंकों के साथ सांतवें व छठे स्थान पर काबिज हैं। बता दें कि विंडीज ने 3 टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में इंग्लैंड को 381 रनों से ढेर किया। वहीं दूसरा टेस्ट 10 विकेट से अपने नाम किया। हालांकि आखिरी टेस्ट इंग्लैंड ने 232 रनों से अपने नाम किया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
