Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

भारत के खिलाफ 5 मैचों की T-20i सीरीज के लिए विंडीज ने घोषित की अपनी महिला टीम

नई दिल्ली: क्रिकेट वेस्टइंडीज (CWI) ने भारत के खिलाफ 9 नवंबर से शुरू होने पांच मैचों की टी-20 सीरीज के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है। वेस्टइंडीज की महिला टीम भारतीय महिला टीम से सेंट लुसिया के डैरेन सैमी नेशनल स्टेडियम में 9 और 10 नवंबर को, और 14, 17 और 20 नवंबर को गुयाना के नेशनल स्टेडियम में मैच खेलेगी।

टीम का नेतृत्व स्टैफनी टेलर करेगी और शकीरा सेलमैन की वापसी हुई है। शकीरा ने अपनी पूरी फिटनेस और T20I श्रृंखला के लिए उपलब्धता सुनिश्चित की है।

यह फरवरी 2020 में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले ICC महिला T20 विश्व कप से पहले वेस्ट इंडीज महिलाओं के लिए अंतिम घरेलू अंतर्राष्ट्रीय टी 20 सीरीज़ है। ऐसे में भारत के खिलाफ वेस्टइंडीज की टीम का प्राथमिक फोकस टीम की तैयारियों को अंतिम धार देने पर हो रहा है।

इसी बीच भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरे वनडे मैच में भारतीय महिला टीम ने कैरेबियाई महिलाओं को 6 विकेट से मात दे दी है। इसके साथ ही भारत ने तीन मैचों की यह सीरीज 2-1 से जीत ली है। अब टी-20 सीरीज का पहला मैच रविवार को होगा। इस सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की टीम इस प्रकार है-

स्टेफनी टेलर - कप्तान
अनीसा मोहम्मद - उप कप्तान
आलियाह अललेनी
अफी फ्लेचर
शकेरा सेलमैन
हेले मैथ्यूज
चेडियन नेशन
चिनले हेनरी
स्टेसी-एन किंग
काइसोना नाइट
नताशा मैकलीन
शबिका गजनबी
शरमाइन कैंपबेल
शेनता ग्रिमंड

Story first published: Thursday, November 7, 2019, 10:27 [IST]
Other articles published on Nov 7, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+