For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

हमारे तेज बाॅलर दुनिया की किसी भी टीम को चुनौती दे सकते हैं : एस्टविक

नई दिल्ली। वो भी समय था जब 70 और 80 के दशक में क्रिकेट जगत में विंडीज टीम के गेंदबाजों का बोलबाला रहता था। इसका कारण था उनकी फिटनेस। छह फुट के विंडीज गेंदबाज इतने ताकतवर हुआ करते थे कि उनकी तेज रफ्तार भरी गेंदों का सामना करना बल्लेबाजों के लिए आसान नहीं रहता था। हालांकि 90 के दशक के बाद टीम पिछड़ने लगी। लेकिन अब विंडीज के गेंदबाजी कोच राॅडी एस्टविक का कहना है कि अब इस समय उनकी टीम का तेज आक्रमण काफी बेहतर है और यह 80 और 90 के दशक के मशहूर कैरेबियाई तेज गेंदबाजों की तरह खतरनाक साबित हो सकता है।

विंडीज के कोच का यह बयान इंग्लैंड दाैरा शुरू होने से पहले आया है। दोनों देशों के बीच जुलाई से तीन टेस्ट मैचों की सीरीज होगी। एस्टविक ने डेली मेल से कहा, "हमारी गेंदबाजी हमारे लिए अहम होंगे और हम कैरेबियाई में फिर से तेज गेंदबाजों के साथ इसकी शुरुआत करेंगे। मुझे लगता है कि उस शानदार दिनों के बाद से यह सबसे अच्छा समूह है। हमें कई तेज गेंदबाज मिले हैं जो दुनिया की किसी भी टीम को चुनौती दे सकते हैं और।"

इंग्लैंड दौरे पर होने वाली सीरीज के लिए जेसन होल्डर, केमार रोच, अल्जारी जोसेफ, चेमार होल्डर और ओशाने थॉमस जैसे तेज गेंदबाजों को टीम में शामिल किया गया है। एस्टविक ने कहा, "आपको उन शानदार गेंदबाजों को सम्मान देना होगा, लेकिन मौजूदा तेज गेंदबाजों को अपनी पहचान खुद बनानी होगी। जब मैं 80 के दशक में खेलता था तो उस समय हमारे पास बेहतरीन तेज बाॅलर थे।" उन्होंने कहा कि टीम ने फिटनेस पर काफी मेहनत की है जो 70 और 80 के दशक के वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाजों की सफलता का राज था। उन्होंने यह भी कहा कि मौजूदा तेज गेंदबाजों को अपनी पहचान खुद बनानी होगी। उन्होंने कहा, "हमें अच्छे तेज गेंदबाज मिल रहे हैं । हमने फिटनेस पर काफी मेहनत की है जो बहुत जरूरी है। 80 के दशक के हमारे तेज गेंदबाज काफी फिट थे।"

Story first published: Wednesday, June 17, 2020, 11:58 [IST]
Other articles published on Jun 17, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+