विंडीज के कोच को भरोसा, पोलार्ड ने वानखेड़े में बहुत मैच खेले हैं, जीत सकते हैं सीरीज
नई दिल्ली। विंडीज क्रिकेट टीम के मुख्य कोच फिल सिमंस ने मंगलवार प्रेस कांफ्रेंस करते हुए उम्मीद जताई है कि उनकी टीम सीरीज जीत सकती है। सिमंस को कप्तान किरोन पोलार्ड से काफी उम्मीद है जिनके पास वानखेड़े स्टेडियम में काफी मैच खेलने का अनुभव भी है। विंडीज ने दूसरे टी20 मैच में गलतियों का सुधार करते हुए भारत पर आसानी से जीत हासिल की थी। दूसरे मैच से पहले सिमंस ने सीरीज जीतने की उम्मीद बताते हुए पोलार्ड की तारीफ की।
सिमंस ने कहा, ''पोलार्ड ने इस स्थान पर बहुत खेला है, दूसरों ने उतना नहीं खेला है। मुझे लगता है कि जो अनुभव उन्हें यहां से मिला है, वह अमूल्य है और विशेष रूप से यहां 10 साल से हैं। " उन्होंने कहा, ''उसे यहां के हालात की अच्छी जानकारी है जिससे गेंदबाजों को मदद मिलेगी। इस प्रारूप में टीम में कई युवा है जिनके लिए उसका अनुभव काफी उपयोगी साबित होगा।''
पिछले मैच में दोनों टीमों ने कैच छोड़े थे। वहीं पोलार्ड ने भी खुद एक कैच छोड़ा। उन्होंने कहा, "यदि आप कैच छोड़ेगें तो फिर मैच नहीं जीतेंगे। खिलाड़ियों को कैच छोड़ने के बाद साफ करना चाहिए कि असल में क्या समस्या आई। मुझे बहाना पसंद नहीं है। मुझे लगता है कि अगर आप कैच छोड़ते हैं तो यह आपकी गलती है। आप रोशनी को दोष दे सकते हैं, लेकिन मुझे लगता है कि हमें बस कड़ी मेहनत करते रहना है ताकि हम कोई कसर न छोड़ें। "
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
