For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

विंडीज को इस चीज का मिला फायदा और हार गया इंग्लैंड, फिल सिमंस ने किया खुलासा

नई दिल्ली। विंडीज क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड को उसी के घर में मात देकर तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई। इसी के साथ विंडीज ने उन लोगों को जवाब दिया जो सीरीज शुरू होने से पहले मानते थे कि इंग्लैंड को उसी के घर मात देना आसान नहीं रहने वाला। लेकिन विंडीज ने आसानी से मैच अपने कब्जे में किया। विंडीज के कोच फिल सिमंस ने दूसरे टेस्ट मैच के शुरू होने के एक दिन पहले बयान देते हुए बताया कि आखिर किस चीज का फायदा मिलते हुए उनकी टीम साउथंप्टन में बाजी मारने में कामयाब रही थी।

दूसरा मैच गुरूवार से ओल्ड ट्रैफर्ड में शुरू होगा। उन्होंने कहा कि हमें यहां प्रैक्टिस करने का काफी समय मिला जिसका फायदा पहुंचा। फिल सिमंस ने कहा, ''हम काफी समय से यहां हैं, हमने नेट में काफी बेहतरीन गेंदबाजी की क्योंकि हमारे पास यहां करीब 11 तेज गेंदबाज थे। मैं अपने दिनों को याद नहीं करना चाहता लेकिन हम इंग्लैंड आते और पहले टेस्ट से पहले तीन या चार अभ्यास मैच खेलते थे। टेस्ट मैचों के बीच हम तीन दिवसीय या चार दिवसीय मैच भी खेला करते थे। इसलिए मुझे लगता है कि अभ्यास का वो समय काफी लंबा चलता था जिसके बाद हम पहला टेस्ट खेलते थे।''

इसके अलावा कोच सिमंस ने जर्मेन ब्लैकवुड की भी जमकर तारीफ की जिसने अंतिम दिन 95 रनों की पारी खेली और शैनन गैब्रियल की जिन्होंने मैच में नौ विकेट हासिल किए। लेकिन साथ ही उन्होंने विंडीज के खिलाड़ियों को आत्ममुग्धता से बचने की भी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि मेरे लिए वो शानदार जीत थी क्योंकि मुझे लगता है कि इससे साफ पता चलता है कि खिलाड़ियों ने पिछले चार से पांच हफ्ते में काफी कड़ी मेहनत की है। उन्होंने कहा कि लेकिन आपको आत्ममुग्ध होने से बचना होगा और ऐसा आप तभी कर सकते हो जब आप वही चीजें करो जो आप शुरुआती टेस्ट से पहले कर रहे थे। इस समय वो टेस्ट बीती बात हो चुका है। हमें अब गुरूवार से सोमवार तक चलने वाले मुकाबले के बारे में सोचना होगा।

Story first published: Wednesday, July 15, 2020, 18:24 [IST]
Other articles published on Jul 15, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+