मुंबई एयरपोर्ट पर कुछ इस अंदाज में पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ नजर आए विराट कोहली , देखें Pics
नई दिल्ली। भारत और वेस्टइंडीज के बी खेल बीच खेले गए पहले टेस्ट में भारत कैरेबियाई पारी को काफी जल्द समेट कर तीन दिन में ही मैच खत्म कर दिया था। पारी से जीतने के बाद टीम इंडिया को आराम का वक्त मिला। दूसरा टेस्ट मैच वेस्टइंडीज से 12 अक्टूबर को हैदराबाद में खेला जाना है। मैच खत्म होने के बाद विराट कोहली घर आ गए थे। जहां उन्होंने पत्नी अनुष्का शर्मा समय बिताया। अब विराट कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ हैदराबाद निकल गए हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं।

कूल अंदाज में दिखे विराट-अनुष्का:
मुंबई एयरपोर्ट पर दोनों काफी कूल अंदाज में दिखे।दोनों को अपने -अपने बिजी शेड्यूल के चलते अक्सर कम समय मिल पाता है जिसके चलते दोनों साथ में कम जगहों पर जा पाते हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला टेस्ट खत्म हो जाने की वजह से विराट को क्वॉलिटी टाइम बिताने का मौका मिला।

खुद को मानते हैं नॉर्मल कपल:
गौरतलब है कि एक कार्यक्रम के दौरान अनुष्का ने कहा कि वे और विराट नॉर्मल कपल की तरह हैं। हम लोगों को सिंपल और नॉर्मल चीजें करना पसंद है। हम लोग अपना प्रोफेशन और करियर बहुत ज्यादा सीरियसली नहीं लेते हैं।

दोनों का बिजी है शेड्यूल:
वेस्टइंडीज सीरीज के बाद टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया निकलना है, जहां वो टेस्ट, वनडे और टी-20 सीरीज खेलेगी। वहीं अनुष्का शर्मा की बात करें तो हाल ही में उनकी फिल्म 'सुई धागा' रिलीज हुई है। जिसको अच्छी ओपनिंग मिली है। अब अनुष्का शर्मी की फिल्म जीरो 21 दिसंबर को रिलीज होगी। जिसकी शूटिंग खत्म हो चुकी है।
सीओए का फैसला: टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की याचिका को कमेटी ऑफ एडमिनिस्ट्रेटर्स ने स्वीकार करने से इनकार कर दिया है। सीओए के ओर से कहा गया है कि हमें कोहली की ओर से यह अपील की गई थी कि खिलाड़ियों की पत्नी को विदेश दौरे के दौरान साथ रहने दिया जाए। सीओए की ओर से कहा गया है कि हम इसपर कोई फैसला लेने नहीं जा रहे हैं। इसका फैसला नए चुने हुए सदस्य करेंगे।
फिलहाल के लिए नीति में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। आपको बता दें कि विराट कोहली ने बीसीसीआई से अपील की थी कि क्रिकेट बोर्ड खिलाड़ियों की पत्नी को विदेश में होने वाले दौरे के दौरान साथ रहने की अनुमति दे। आपको बता दें कि मौजूदा नीति के अनुसार खिलाड़ियों की पत्नी और सपोर्ट स्टाफ की पत्नी दो हफ्तों तक ही साथ रह सकती हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
