For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

क्रिस गेल का डांस देख नहीं रूकेगी आपकी हंसी, नाचते-नाचते हो गए ढेर

नई दिल्ली: विंडीज क्रिकेट टीम के विस्फोटक खिलाड़ी क्रिस गेल ना सिर्फ बल्लेबाजी के लिए मशहूर हैं, बल्कि फैंस को हंसाने के मामले में भी सबसे आगे हैं। बात मैदान के अंदर की हो या फिर बाहर, गेल को बिंदास जिंदगी जीना ही पंसद आता है। वह अपने लाइफ-स्टाइल के लिए भी जाने जाते हैं। पार्टियों में उन्हें मस्ती करते हुए भी देखा जाता है। गेल आए दिन ऐसी वीडियो शेयर करते रहते हैं जिसे देख फैंस खुश हो जाते हैं। अब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी एक वीडियो शेयर की है, जिसमें वह डांस करते दिख रहे हैं। लेकिन उनका डांस देख किसी की भी हंसी छूट सकती है।

दरअसल, गेल ने किसी पार्टी में शामिल होने के दाैरान डांस करते हुए अपनी वीडियो फैंस के साथ साझा की। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे गेल सफेद शर्ट के बटन खोलकर बिंदास होकर नाच रहे हैं। यहां तक कि वो मून वाॅक डांस भी करते दिख रहे हैं, जिसके लिए माइकल जैक्सन मशहूर रहे हैं। लेकिन 40 साल का ये खिलाड़ी नाचते-नाचते जमीन पर ढेर होता भी दिखाई दिया।

गेल डांस करते समय अचानक स्टंट लगाने लगते हैं, लेकिन जैसे ही वह जमीन पर बैठे तो फिर लेटते हुए घूमने लगे। इस दाैरान उनकी सफेद शर्ट गंदी भी हो गई। गेल को फिर एक शख्स ने सहारा देकर उठाया लेकिन वो इसके बाद भी नाचते रहे।

बता दें कि गेल फिलहाल क्रिकेट से दूर हैं। उन्होंने भारत दाैरे से नाम भी वापस ले लिया था। गेल ने कहा था कि विंडीज ने मुझे वनडे में खेलने के लिए बुलाया है लेकिन मैं नहीं खेल पाऊंगा। वे (चयनकर्ता) चाहते हैं कि मैं युवाओं के साथ खेलूं लेकिन इस साल मैं विश्राम लेने जा रहा हूं। गेल ऑस्ट्रेलिया में बिग बैश लीग में भी नहीं खेलेंगे। बता दें कि एमएसएल में इस सीजन स्टार्स और गेल दोनों का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। टीम अपने सभी छह मैच हार गई। आखिरी मैच में गेल ने 54 रन जरूर बनाए थे लेकिन इससे पहले की पांच पारियों में उनके बल्ले से सिर्फ 47 रन ही निकले थे।

Story first published: Monday, December 16, 2019, 8:46 [IST]
Other articles published on Dec 16, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+