IND vs NZ: बे-ओवल के इस ओवर में फिसल गया था भारत के हाथों से मैच, शार्दुल ने कराई वापसी
नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच बे-ओवल के मैदान पर खेले जा रहे टी20 सीरीज के 5वें और आखिरी मैच में जसप्रीत बुमराह ने एक बड़ा कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने कीवी टीम के खिलाफ 163 रन बनाये। जिसका पीछा करते हुए कीवी टीम 9 विकेट खोकर महज 156 रन ही बना सकी और 7 रन से आखिरी मैच में हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही भारतीय टीम ने पहली ऐसी टीम बन गई जिसने 5 मैचों की टी20 सीरीज में विपक्षी टीम का 5-0 से क्लीन स्वीप किया।
और पढ़ें: IND vs NZ: ओवल में रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, टी20 में ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बने
कीवी टीम ने सीरीज में एक बार फिर निराश किया और दबाव में लड़खड़ाते हुए 163 जैसे आसान से लक्ष्य की पीछा कर पाने में नाकाम रही। हालांकि मैच के दौरान एक ओवर ऐसा भी घटा जिसमें भारतीय टीम लगभग इस मैच को हार चुकी थी।
और पढ़ें: IND vs NZ: कीवी टीम पर बरसे शोएब अख्तर, कहा- मैच हारने की स्पेश्लिस्ट हो गई है न्यूजीलैंड
|
शिवम दुबे के ओवर में बदल गया था मैच का रुख
भारतीय पारी के 10वें ओवर में शिवम दुबे को गेंदबाजी का जिम्मा दिया गया और इस ओवर में मैच का रुख ही बदल गया। कीवी टीम के लिये टिम सेफर्ट और रोस टेलर बल्लेबाजी कर रहे थे और न्यूजीलैंड का स्कोर 64 रन पर 3 विकेट था। शिवम दुबे की पहली ही गेंद पर टिम सेफर्ट ने मिड विकेट की दिशा में छक्का लगाया। पहली गेंद पर बाउंड्री के बाद दुबे दबाव में और अगली गेंद पर एक और बड़ा छक्का खा गये। सेफर्ट का यह शॉट डीप स्क्वॉयर में खड़े वाशिंगटन सुंदर की उंगलियों को छूता हुआ निकल गया और एक बार फिर 6 रन मिले। सिफर्ट ने तीसरी गेंद पर चालाकी से पैडल स्वीप कर 4 रन बटोरे।
चौथी गेंद पर सेफर्ट ने 1 रन लेकर टेलर को स्ट्राइक दी। शिवम दुबे ने अगली गेंद नो बॉल फेंकी और सुंदर की मिसफील्डिंग की वजह से डीप स्क्वॉयर पर गेंद ने 4 रन बटोरे। फ्री हिट पर रोस टेलर ने गेंद को एक बार फिर बाउंड्री के बाहर 6 रनों के लिये भेज दिया। आखिरी गेंद पर टेलर ने मिड विकेट की दिशा में एक और छक्का लगाकर शिवम दुबे के इस ओवर से 34 रन बटोरे।

शार्दुल ठाकुर के ओवर में फिर वापस लौटा भारत
10वें ओवर में 34 रन खाने के बाद भारतीय टीम के हाथ से मैच लगभग निकल चुका था क्योंकि रोस टेलर और टिम सेफर्ट दोनों ही अर्धशतक लगा चुके थे। पारी के 13वें ओवर में नवदीप सैनी ने सेफर्ट को बोल्ड कर थोड़ी सी राहत दिलाई लेकिन असली वापसी शार्दुल ठाकुर के ओवर में हुई जब वह 17वां ओवर फेंकने आये। इस ओवर में कीवी टीम ने अपने 2 विकेट खो दिये, जिसकी वजह से दूसरे छोर पर खड़े रोस टेलर दबाव में आ गये। और अगले ओवर की पहली ही गेंद पर नवदीप सैनी को अपना विकेट थमा कर लौट गये।

लय में वापस लौटे जसप्रीत बुमराह
भारत के लिये इस मैच में अच्छी खबर रही कि उनके तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने इस मैच में जबरदस्त वापसी की और 4 ओवर में 12 रन देकर 3 विकेट हासिल किये। शानदार गेंदबाजी करते हुए जसप्रीत बुमराह ने अपना पहला ओवर मेडन निकाला और खतरनाक मार्टिन गप्टिल को अपना शिकार बनाया।
इसके साथ ही जसप्रीत बुमराह टी-20 क्रिकेट के मेडन ओवर किंग बन गये। बुमराह के नाम टी20 में 7 मेडन ओवर डालने का रिकॉर्ड हो गया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड श्रीलंका के नुवान कुलशेखरा के नाम दर्ज था जिन्होंने 6 मेडन ओवर डाले थे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
