मिचेल जॉनसन ने टीम इंडिया के खिलाड़ियों को स्लेजिंग की धमकी दी
सिडनी। विश्वकप के सेमीफाइनल से पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों ने भारतीय टीम को खुली चुनौती दे डाली है। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल जॉनसन ने कहा कि अगर डेविड वार्नर भारतीय खिलाड़ियों की स्लेजिंग नहीं करते हैं तो वह खुद स्लेजिंग करेंगे।
बड़बोले मिचेल जॉनसन ने यह बयान सेमीफाइनल मुकाबले से ठीक पहले दिया है। वहीं डेविड वार्नर पिछले त्रिकोणीस सीरीज से भारत के खिलाफ जमकर स्लेजिंग कर रहे हैं। जिसके चलते वार्नर को जुर्माना भी भुगतना पड़ा था। वार्नर मैच के दौरान रोहित शर्मा के साथ भिड़ गये थे उन्होंने शर्मा को अंग्रेजी में बात करने को कहा था।
फॉक्स टीवी से बातचीत के दौरान मिचेल जॉनसन ने कहा कि मैंने सुना है कि डेविड वार्नर स्लेजिंग में नहीं फंसना चाहते। लेकिन किसी ना किसी को तो यह करना ही पड़ेगा। ऐसे में अगर वार्नर स्लेजिंग नहीं करते तो मैं खुद स्लेजिंग करुंगा। उन्होंने कहा कि यह खेल का एक हिस्सा है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के मैच में वहाब और शेन वॉटसन के बीच हुई नोंकझोंक ने काफी मनोरंजन किया था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
