Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

भारतीय लड़की से शादी की खबर पर पाकिस्तानी गेंदबाज हसन अली ने दिया ये जवाब

नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली काफी सुर्खियों में छाए हुए हैं। ट्विटर पर काफी तेजी से यह बात फैली थी कि हसन अली भारतीय लड़की के साथ जल्द ही शादी करने वाले हैं। यह लड़की हरियाणा से है और दोनों की शादी अगस्त में तय भी बताई जा रही थी। इसी बीच हसन अली ने इन खबरों से पर्दा उठाते हुए पहली बार अपनी प्रतिक्रिया दी है। हसन ने साफ किया है कि अभी उनकी शादी को लेकर कुछ भी पक्का नहीं हुआ है। लेकिन हसन ने इस दौरान इस बात से भी इंकार नहीं किया है कि वे इस लड़की से शादी नहीं करने जा रहे हैं।

उन्होंने ट्विटर पर अपनी शादी की खबरों के बीच ट्वीट करते हुए स्पष्ट किया- मैं ये स्पष्ट करना चाहता हूं कि मेरी शादी अभी पक्की नहीं हुई है, अभी हमारे परिवारों को आपस में मिलना है और इस पर फैसला लेना है। मैं जल्द ही इस बारे में सार्वजनिक घोषणा करूंगा।'

हसन के इस ट्वीट से यह साफ है कि भारत में उनकी शादी के चांस काफी मजबूत लग रहे हैं। अगर सब सही रहता है तो हसन ऐसे पहले पाकिस्तानी खिलाड़ी नहीं होंगे जो किसी भारतीय लड़की से शादी करने जा रहे हैं। इससे पहले शोएब मलिक ने भी भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा के साथ शादी की थी। इतना ही नहीं, पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर्स जहीर अब्बास और मोहसिन खान की पत्नियां भी भारतीय हैं।

पिछले दिनों आई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हसन अली की शादी भारतीय लड़की शामिया आरजू के साथ होने जा रही है। शामिया हरियाणा की बताई जा रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 20 अगस्त को शादी होने जा रही है। बताया गया था कि शादी के लिए लड़की के परिवार से 10 लोग 17 अगस्त को दुबई के लिए निकलेंगे।

Story first published: Wednesday, July 31, 2019, 10:42 [IST]
Other articles published on Jul 31, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+