तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए इंग्लैंड रवाना हुई विंडीज टीम, देखें वीडियो

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के कहर के बीच अब दोबारा से क्रिकेट शुरू होने जा रहा है। विंडीज क्रिकेट टीम तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए इंग्लैंड दाैरे पर रवाना हो चुकी है। खिलाड़ियों को रवाना करने से पहले कोविड-19 परीक्षण से गुजरना पड़ा था जिसमें वह नेगेटिव पाए गए थे। इसके बाद विंडीज बोर्ड ने सोमवार को वेस्टइंडीज के विभिन्न द्वीपों से खिलाड़ियों को दो विमानों से लाया गया और फिर वे विशेष विमान से इंग्लैंड के मैनचेस्टर के लिए रवाना हुए।

विंडीज क्रिकेट बोर्ड ने बयान में कहा कि मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड पहुंचने पर पूरी टीम क्वारंटाइन पर चली जाएगी ओर उनका फिर से टेस्ट करवाया जाएगा। इसके साथ ही टीम का सात सप्ताह का दौरा भी शुरू हो जाएगा, जहां उन्हें बायो सिक्योर वातावरण में रहना होगा। इस दौरान खिलाड़ियों को सरकारी दिशानिर्देशों का पालन करना होगा।

तीन मैचों की श्रृंखला का पहला टेस्ट एजिस बाउल में आठ से 12 जुलाई तक खेला जाएगा जबकि दूसरा और तीसरा टेस्ट ओल्ड ट्रैफर्ड में 16 और 24 जुलाई से खेला जाएगा। विंडीज की टीम इस श्रृंखला के लिए ओल्ड ट्रैफर्ड में पृथकवास पर रहेगी। टीम यही अभ्यास करेगी इसके बाद पहले टेस्ट के लिए एजिस बाउल रवाना होगी।

इन स्थलों का चयन इसलिए किया गया है कि क्योंकि इनमें स्टेडियम के अंदर या उसके पास में होटल है और इनमें बायो सिक्योर वातावरण तैयार किया जा सकता है।वेस्टइंडीज को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मई और जून में इंग्लैंड का दौरा करना था लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था। कप्तान जेसन होल्डर ने कहा, ''हम सीरीज के लिए इंग्लैंड जा रहे हैं और यह खेलों विशेषकर क्रिकेट के लिए यह बहुत बड़ा कदम है।''

ऐसी हैं दोनों टीमें
विंडीज की टेस्ट टीम : जेसन होल्डर (कप्तान), जर्मेन ब्लैकवुड, नक्रुमा बोनर, क्रैग ब्रैथवेट, शमर ब्रूक्स, जॉन कैंपबेल, रोस्टन चेज, रकीम कॉर्नवाल, शेन डाउरिच, केमार होल्डर, शाई होप, अल्जारी जोसेफ, रेमन रीफर और केमार रोच।

रिजर्व खिलाड़ी : सुनील अंबरीस, जोशुआ डासिल्वा, शैनन गेब्रियल, कीन हार्डिंग, काइल मेयर, प्रेस्टन मैकस्वीन, मार्क्विनो मिंडले, शाइनी मोसले, एंडरसन फिलिप, ओशाने थॉमस और जोमेल वार्रिकान।

Story first published: Tuesday, June 9, 2020, 12:57 [IST]
Other articles published on Jun 9, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+