T-20: क्रिस जाॅर्डन ने रचा इतिहास, महज 45 रनों पर ढेर हुई विश्व चैंपियन विंडीज

नई दिल्ली। इंग्लैंड-विंडीज के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज के दूसरे मैच में क्रिकेट फैंस को हैरानी भरा मुकाबला देखने को मिला। इंग्लैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट खोकर 182 रन बनाए। जवाब में T-20 की विश्व चैंपियन विंडीज का ऐसा हाल हुआ जिसकी उम्मीद किसी को भी नहीं थी। विंडीज हमेशा इस छोटे फाॅर्मेट में बड़ा स्कोर करने के लिए जानी जाती है, लेकिन इस बार वह इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रिस जाॅर्डन के कहर से महज 45 रनों पर ही ढेर हो गई।

जाॅर्डन ने रचा इतिहास
क्रिस गेल, शाई होप, शिरोमन हेटमायर और डैरेन ब्रावो जैसे तूफानी बल्लेबाज पूरी तरह से फेल साबित हुए। जाॅर्डन ने 2 ओवर की गेंदबाजी और महज 6 देकर 4 विकेट निकालते हुए विंडीज का काम-तमाम कर दिया। इसी के साथ जाॅर्डन ने एक बड़ा इतिहास रच दिया। वो अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में इंग्लैंड की तरफ से एक मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले गेंदबाज बन गए हैं। इससे पहले ये रिकॉर्ड इंग्लैंड के रवि बोपारा के नाम दर्ज था जिन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ ही ओवल मैदान पर 3.4 ओवर में 10 रन लुटाकर 4 विकेट झटके थे।

दूसरा सबसे छोटा स्कोर
विंडीज का यह स्कोर टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट इतिहास का दूसरा सबसे छोटा स्कोर साबित हुआ है। जबकि आईसीसी टी20 टीम रैंकिंग में टॉप-10 टीमों में अब तक का सबसे छोटा स्कोर साबित हुआ। टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे छोटा स्कोर नीदरलैंड्स की टीम के नाम दर्ज है जो मार्च 2014 में चटोग्राम में खेलते हुए श्रीलंका के खिलाफ 10.3 ओवर में 39 रन पर ही सिमट गई थी। वहीं, अगर बात करें इससे पहले वेस्टइंडीज के सबसे छोटे स्कोर की, तो वो उन्होंने पिछले साल अप्रैल में कराची में खेलते हुए पाकिस्तान के खिलाफ बनाया था। उस मैच में कैरेबियाई टीम 60 रन पर सिमट गई थी लेकिन इस बार वेस्टइंडीज ने 45 रन पर ऑलआउट होकर उससे भी शर्मनाक प्रदर्शन कर दिया।

मिली बड़ी हार
इस मैच में विंडीज को 137 रनों से बड़ी हार का सामना करना पड़ा जो टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रनों के हिसाब से अब तक की चौथी सबसे बड़ी हार है। वहीं विंडीज की दूसरी बड़ी हार है। इससे पहले विंडीज ने 3 जनवरी 2018 को न्यूजीलैंड के हाथों 119 रनों की हार का सामना किया। अब तक सबसे बड़ी हार केन्या को मिली है। केन्या को सितंबर 2007 में आईसीसी टी20 विश्व कप के दौरान श्रीलंका के खिलाफ 172 रनों से हार मिली थी।

यूं बिखरे विंडीज बल्लेबाज- क्रिस गेल- 5 रन, शाई होप- 7 रन, शिमरोन हेटमायर- 10, डैरेन ब्रावो- 0, जेसन होल्डर- 0, निकोलस पूरन- 1, फेबियन एलन- 1, कार्लोस ब्राथवेट- 10, देवेंद्र बिशू- 8, शेल्डन कॉटरेल- 2

Story first published: Saturday, March 9, 2019, 10:09 [IST]
Other articles published on Mar 9, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+