For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

T-20 : भारत ने किया विंडीज का सूपड़ा साफ, पंत ने खेली मैच जिताऊ पारी

नई दिल्ली: भारत ने गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में खेले गए तीसरे टी20 मैच में विंडीज को 7 विकेट से हराकर सीरीज पर 3-0 से कब्जा कर लिया है। भारत को 147 रनों का लक्ष्य मिला था जिसे भारत ने विकेटकीपर रिषभ पंत की 42 गेंदों में नाबाद 65 रनों की पारी की बदाैलत शेष 5 गेंदे रहते हासिल कर लिया। भारतीय टीम ने विंडीज के खिलाफ उसकी धरती पर आठ साल बाद टी20 सीरीज जीती है। पिछली बार भारत ने 2011 में विंडीज में 1-0 से सीरीज जीती थी।

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कैरेबियाई टीम ने छह विकेट के नुकसान पर 146 रन बनाए। विंडीज के लिए कीरोन पोलार्ड ने 45 गेंदों में 58 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। रोवमन पॉवेल तेज 32 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत के लिए पेसर दीपक चाहर ने सर्वाधिक तीन विकेट चटकाए, नवदीप सैनी के खाते में दो विकेट आए।

लगातार तीसरा टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने आई टीम इंडिया के तेज गेंदबाजों ने अपने कप्तान का फैसला उस वक्त सही साबित कर दिया, जब चार ओवर के भीतर ही तीन कैरेबियाई बल्लेबाज पवेलियन लौट गए। पेसर दीपक चाहर ने घातक गेंदबाजी करते हुए क्रमश: सुनील नरेन (2), एविन लुईस (10) और शिमरोन हेटमेयर (1) को निपटाया।14वें ओवर में नवदीप सैनी ने निकोसल पूरन (17) को विकेटकीपर ऋषभ पंत से कैच कराकर भारत को चौथी कामयाबी दिलाई। 15वें ओवर में पोलार्ड ने पंड्या को छक्का लगाकर अर्धशतक पूरा किया, उन्होंने इस दौरान 40 गेंदों का सामना करके एक चौका और पांच छक्के लगाए। 15 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 4 विकेट खोकर 100 रन था।

पोलार्ड की धमाकेदार पारी (58 रन, 45 गेंद, एक चौका और छह छक्के) का अंत आखिरकार नवदीप सैनी ने बोल्ड करके किया। 18वें ओवर में राहुल चाहर ने कार्लोस ब्रैथवेट (10) को वाशिंगटन सुंदर से कैच कराकर अपना पहला इंटरनेशनल विकेट लिया।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है-

वेस्टइंडीज (प्लेइंग इलेवन): सुनील नारायण, एविन लुईस, निकोलस पूरन (डब्ल्यू), कीरोन पोलार्ड, शिम्रोन हेटिमर, कार्लोस ब्रैथवेट (सी), रोवमैन पॉवेल, केमो पॉल, शेल्डन कॉटरेल, ओसाने थॉमस, फैबियन एलेन

भारत (प्लेइंग इलेवन): शि भारत (प्लेइंग इलेवन): खर धवन, लोकेश राहुल, विराट कोहली (सी), ऋषभ पंत (डब्ल्यू), मनीष पांडे, क्रुनाल पांड्या, वाशिंगटन सुंदर, राहुल चाहर, भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, नवदीप सैनी

Story first published: Wednesday, August 7, 2019, 0:43 [IST]
Other articles published on Aug 7, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+