For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

1st T-20 : भारत ने जीता पहला मैच, विंडीज को 4 विकेट से हराया

नई दिल्ली: भारत ने तीन टी20 मैचों की सीरीज के पहले मैच में विंडीज को 4 विकेट से हराकर जीत दर्ज कर ली है। विंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 96 रनों का लक्ष्य रखा था जिसे भारत ने 17.2 ओवर में ही हासिल कर लिया। आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद निराशानजक रही। चोट से उबर रहे सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने दूसरे ही ओवर में आउट हो गए। पेसर शेल्डन कॉटरेल ने उन्हें महज 1 रन बनाकर पगबाधा आउट किया।

पहला विकेट गिरने के बाद रोहित शर्मा ने रनगति बढ़ाने की कोशिश की, लेकिन 25 गेंद में 24 रन बनाकर 'हिटमैन' आउट हो गए। सातवें ओवर में वेस्टइंडीज को दो सफलताएं मिली। सुनील नरेन ने तीसरी गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में रोहित शर्मा को आउट किया तो चौथी गेंद पर ऋषभ पंत भी आउट हो गए।

अपनी पहली ही गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में पंत स्क्वायर लेग पर खड़े कॉटरेल के हाथों लपके गए। नए बल्लेबाज मनीष पांडेय भी कुछ खास नहीं कर पाए। 12वें ओवर में कीमो पॉल ने उन्हें क्लीन बोल्ड कर दिया।

इससे पहले टाॅस हारकर पहले बल्लेबाजी करने आए विंडीज के धुरंधर युवा भारतीय गेंदबाजों के सामने घुटने टेकते नजर आए। किरोन पोलार्ड के अलावा को भी बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों का सामना नहीं कर सका। पोलार्ड ने सर्वाधिक 49 रनों की पारी खेली जिसकी बदाैलत विंडीज कम स्कोर पर ढेर होने से बच गया। ओपनर जोड़ी जोन कैंपबेल इविन लुईस बिना खाता खोले ही पवेलियन लाैट गए। तीसरे नंबर पर आए विकेटकीपर निकोलस पूरण भी 20 रन ही बना सके। शिमरोन हिटमायर भी शून्य पर चलते बने। भारत की तरफ से नवदीप सैनी ने 3 विकेट लिए। भुवनेश्वर कुमार ने 2 जबकि वाशिंघटन सुंदर, खलीली अहमद, क्रुणाल पांड्या व रविंद्र जडेजा को 1-1 विकेट मिला।

वेस्टइंडीज (प्लेइंग इलेवन): जॉन कैंपबेल, एविन लुईस, निकोलस पूरन (डब्ल्यू), शिम्रोन हेटिमर, किरोन पोलार्ड, रोवमैन पॉवेल, कार्लोस ब्रैथवेट (सी), सुनील नारायण, केमो पॉल, शेल्डन कॉटरेल, ओशन थॉमस

भारत (प्लेइंग इलेवन): शिखर धवन, रोहित शर्मा, विराट कोहली (सी), मनीष पांडे, ऋषभ पंत (डब्ल्यू), क्रुनाल पांड्या, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, वाशिंगटन सुंदर, नवदीप सैनी, के खलील अहमद

Story first published: Saturday, August 3, 2019, 23:37 [IST]
Other articles published on Aug 3, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+