IPL Auction 2020: किंग्स इलेवन पंजाब ने केएल राहुल को बनाया अपना कप्तान
कोलकाता: किंग्स इलेवन पंजाब ने आईपीएल 2020 की नीलामी में कई मैच जीतने वाले खिलाड़ियों को शामिल किया है। पंजाब की फ्रैंचाइजी ने ग्लेन मैक्सवेल, शेल्डन कॉटरेल, दीपक हुड्डा, इशान पोरेल, रवि बिश्नोई और जेम्स नीशम को खरीदा।
नीलामी में किंग्स इलेवन पंजाब की गतिविधि का मुख्य आकर्षण ग्लेन मैक्सवेल रहे जिनकी बोली 10.75 करोड़ रुपये लगी।
कई प्रमुख खिलाड़ियों के साथ अपने टीम को लैस करने के बाद, किंग्स इलेवन पंजाब ने केएल राहुल को इंडियन प्रीमियर लीग 2020 नीलामी के लिए अपने कप्तान के रूप में घोषित किया है। कर्नाटक का यह बल्लेबाज शिखर धवन की अनुपस्थिति में भारत के लिए जबरदस्त फार्म में रहा है। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय मैच में 104 गेंदों पर 102 रनों की धुआंधार पारी खेली।
किंग्स इलेवन पंजाब के पास क्रिस गेल और मयंक अग्रवाल भी हैं, जो अपनी बल्लेबाजी का लोहा मनवा रहे हैं। बिजनेस स्टेंडर्ड ने नेस वाडिया के हवाले से कहा, 'हम आगामी सत्र के लिए राहुल को अपना कप्तान नियुक्त करते हुए खुश हैं। वह पिछले एक साल में बहुत कुछ कर चुके हैं और अब मजबूती से वापसी कर रहे हैं।
"उन्होंने अपने आलोचकों को चुप करा दिया है। आपको उनकी क्षमता सिर्फ एक बल्लेबाज के रूप में नहीं बल्कि एक कप्तान के रूप में भी देखने को मिलेगी।" उन्होंने कहा कि वह हमारी सर्वसम्मत पसंद थे। राहुल ने हाल ही में समाप्त हुए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी प्रभावशाली प्रदर्शन किया था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
