BCCI हुआ सख्त, कहा धोनी-विराट अच्छा खेलोगे..तभी मिलेगा पैसा!
नई दिल्ली। जी हां.. बीसीसीआई अब कड़े रूख में आने वाला है, बांग्लादेश में जिस तरह से टीम इंडिया हारी है, उसे पचा पाना शायद बीसीसीआई के लिए काफी कठिन है इसलिए अब आस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड और इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड की ही तरह सख्त कदम उठाने जा रहा है।
खबर है कि बीसीसीआई की वित्तीय समिति ने एक मीटिंग की है, जिसमें यह तय हुआ है कि जब खिलाड़ी बढ़िया प्रदर्शन करेंगे तभी उन्हें बोनस दिया जायेगा अन्यथा वो अपने दिमाग से बोनस की बात निकाल दें। अब पैसे और इनाम खिलाड़ी का प्रदर्शन तय करेगा। फिलहाल इस फैसले पर अंतिम मुहर 22 जुलाई को लगेगी।
मालूम हो कि बीसीसीआई क्रिकेट सीरीज के आधार पर खिलाड़ियों को सैलरी और बोनस देती आयी है लेकिन अब अगर यह नियम पारित हो जाता है तो क्रिकेटर के प्रदर्शन पर उसका बोनस निर्भर करेगा, आप भले ही स्टार हों लेकिन अगर आपका बल्ला या गेंद मैदान पर कमाल नहीं दिखाती है तो आपके हाथ में एक भी पैसा नहीं आयेगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
