For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

'वर्ल्ड कप जीतना ही सबकुछ नहीं होता', कोहली के बचाव में आए कपिल देव

Virat Kohli gets support from Kapil Dev even after not winning any ICC Tournaments | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने एक बल्लेबाज के ताैर पर भी खूब नाम कमाया है। लेकिन कई बार उनकी कप्तानी पर सवाल उठे हैं। हालांकि ऐसा नहीं है कि कोहली की कप्तानी में कमी है, लेकिन कईयों का मानना है कि मजबूत टीम होने के बावजूद कोहली कोई आईसीसी टूर्नामेंट जीतने में सफल नहीं हुए हैं। कोहली की कप्तानी में भारत 2017 में चैंपियंस ट्राॅफी जीतने से चूका था, जबकि 2019 वनडे वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल में हार गए थे। लेकिन अब कोहली की कप्तान पर 1983 विश्व कप विजेता कपिल देव ने बयान दिया है। उन्होंने कोहली का बचाव करते हुए साफ कहा कि वर्ल्ड कप जीतना ही सबकुछ नहीं होता।

कपिल देव का मानना है कि कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम अच्छा प्रदर्शन कर रही है। उन्होंने कहा कि कोहली पर ऐसा कोई दबाव नहीं है कि वो अपनी कप्तानी में टीम को वर्ल्ड कप जितवाए। एएनआई को दिए इंटरव्यू में कपिल ने कहा, 'मौजूदा क्रिकेट टीम पर किसी तरह का दबाव नहीं है, मेरा मानना है कि वो अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसा नहीं है एक अच्छी टीम कहलाने के लिए आपको वर्ल्ड कप जीतना ही जरूरी है। कोहली अच्छा काम कर रहे हैं, सौरव गांगुली ने अच्छा काम किया था और हम सुनील गावस्कर को कैसे भूल सकते हैं? वो भी बहुत अच्छे कप्तान थे। वर्ल्ड कप उठाना ही सबकुछ नहीं होता है। जरूरी यह है कि आप टीम को किस तरह से तैयार करते हैं।'

बता दें कि कोहली की कप्तानी में भले ही भारत ने अभी तक आईसीसी टूर्नामेंट नहीं जीता है, लेकिन उनकी कप्तानी में भारत ने पहली बार ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीती। हाल ही में पूर्व भारतीय क्रिकेट गाैतम गंभीर ने स्टार स्पोर्ट्स शो, क्रिकेट कनेक्टेड के नवीनतम एपिसोड के दौरान कहा था कि कोहली ने बताैर कप्तान कुछ नहीं जीता। उन्होंने कहा था, ''यह एक टीम का खेल है। आप अपने लिए बहुत सारे रन बना सकते हैं। ब्रायन लारा जैसे लोग हैं जिन्होंने इतने रन बनाए हैं। जैक्स कैलिस जैसे लोग हैं जिन्होंने कुछ भी नहीं जीता है। विराट कोहली ने इस समय एक कप्तान के रूप में कुछ भी नहीं जीता है। उन्हें बहुत कुछ हासिल करना है।''

Story first published: Friday, June 26, 2020, 12:58 [IST]
Other articles published on Jun 26, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+