Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

जानिए विराट कोहली से जुड़ी 5 बड़ी कंट्रोवर्सीज

दिल्ली। भारत के फेमस क्रिकेटर और टीम के कप्तान विराट कोहली सिर्फ खेल के मैदान में बल्ले का जलवा दिखाने के लिए मशहूर नहीं है। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ अपने रिश्तों की वजह से भी विराट मीडिया की सुर्खियों में रहते हैं।

किसी को भी फेमस बनाने में कंट्रोवर्सी का बहुत बड़ा योगदान होता है। चॉकलेट ब्वॉय विराट कोहली के खाते में भी कुछ ऐसी कंट्रोवर्सीज हैं। आइए, उनके जन्मदिन पर ऐसी ही पांच कंट्रोवर्सीज के बारे में जानते हैं।

ऑस्ट्रलिया में दर्शकों को दिखाई बीच की अंगुली

ऑस्ट्रलिया में दर्शकों को दिखाई बीच की अंगुली

2011 में ऑस्ट्रलिया के क्रिकेट दौरे के दौरान मैदान में विराट कोहली ने जब दर्शकों को बीच की उंगली दिखाई तो वह विवादों में घिर गए।

सिडनी में दर्शकों ने विराट कोहली की हूटिंग शुरू की जिसके बाद अपने पहले ही टूर पर उंगली से अश्लील इशारा कर वह लाइमलाइट में आ गए।

जब विराट ने दर्शकों को उंगली दिखाई, उस वक्त वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट में बाउंड्री लाइन पर फील्डिंग कर रहे थे।

Read Also: जन्मदिन पर गर्लफ्रेंड अनुष्का के साथ दिखे विराट कोहली

गौतम गंभीर के साथ आईपीएल में लड़ाई

गौतम गंभीर के साथ आईपीएल में लड़ाई

2013 में आईपीएल के एक मैच के दौरान विराट कोहली, क्रिकेटर गौतम गंभीर के साथ भिड़ गए और मैदान पर दोनों के बीच खूब तू-तू-मैं-मैं और गाली गलौच हुई।

विराट कोहली आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलौर की तरफ से खेल रहे थे जबकि गौतम गंभीर, कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम में थे।

खेल के दौरान जब विराट कोहली आउट हुए तो उन्होंने पविलियन लौटने के बजाय गौतम गंभीर पर कुछ टिप्पणी कर दी जिसके बाद दोनों में खूब लड़ाई हुई।

Birthday Special: विराट कोहली... क्रिकेट के हर फार्मेट में फिट भी और हिट भी

जब पत्रकार को विराट ने गाली दी

जब पत्रकार को विराट ने गाली दी

2015 में विश्व कप के दौरान प्रैक्टिस कर रहे विराट कोहली ने एक पत्रकार को गाली दे दी और उनको अपमानित किया।

विराट कोहली का मानना था कि उस पत्रकार ने एक अखबार में अनुष्का शर्मा के साथ उनके रिश्ते को लेकर कुछ विवादास्पद लिखा था। इसी से खफा होकर विराट ने पत्रकार को सामने पाकर उनको गंदी गालियां दीं।

बाद में पता चला कि वह लेख उस पत्रकार ने नहीं लिखा था और विराट ने माफी मांग ली।

अनुष्का के साथ पाए गए विराट

अनुष्का के साथ पाए गए विराट

2015 के विश्व कप के दौरान विराट कोहली उस वक्त विवादों में घिर गए थे जब यह खबर सामने आई कि वह अनुष्का शर्मा के साथ एक होटल में रुके थे।

ऑस्ट्रेलिया टूर पर गई टीम को बीसीसीआई ने सख्त आदेश दे रखा था कि कोई अपनी बीवी या गर्लफ्रेंड के साथ नहीं ठहर सकते।

विराट ने इस आदेश की अवहेलना की और उसी होटल में दिखे जिसमें अनुष्का शर्मा रुकी हुई थीं।

अनुष्का से मिलने वीआईपी एरिया में गए

अनुष्का से मिलने वीआईपी एरिया में गए

2015 में आईपीएल के दौरान क्रिकेटर विराट कोहली, अनुष्का शर्मा से मिलने डग आउट एरिया को छोड़कर वीआईपी एरिया में चले गए। 20-20 क्रिकेट में उस एरिया को डगआउट कहते हैं जहां खिलाड़ी बैठते हैं।

बीसीसीआई के निर्देशों के अनुसार, जब तक खेल चलता रहता है तब तक डग आउट में बैठे खिलाड़ियों को टीम के साथियों और अधिकारियों के अलावा किसी और से मिलने की मनाही रहती है। इस मनाही के बावजूद अनुष्का से मिलने विराट डग आउट से निकल गए।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:15 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+