For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

WTC फाइनल के लिये विजडन ने चुनी भारत की प्लेइंग 11, इस खतरनाक गेंदबाज को किया बाहर

नई दिल्ली। क्रिकेट की बाइबल कही जाने वाली विजडन ने आईसीसी की ओर से पहली बार आयोजित किए जा रहे टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मैच को लेकर विराट कोहली की संभावित प्लेइंग 11 का ऐलान किया है। साउथैम्पटन के मैदान पर 18 से 22 जून तक खेले जाने वाले इस फाइनल मैच का दुनिया भर के फैंस को बेसब्री से इंतजार है। उल्लेखनीय है कि टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मैच में दुनिया की नंबर वन टीम भारत का मुकाबला दूसरे नंबर पर काबिज न्यूजीलैंड से होगा। जहां फैंस के मन में इस टेस्ट चैंपियनशिप को देखने की लालसा है वहीं पर उनके मन में इस फाइनल के दौरान भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन को लेकर भी सवाल बरकरार हैं।

विजडन ने इन्हीं सवालों का जवाब देने की कोशिश की है हालांकि विजडन ने अपनी प्लेइंग इलेवन से भारतीय टीम के सबसे ज्यादा अनुभवी तेज गेंदबाज इशांत शर्मा को बाहर रखकर चौंकाने का काम किया है। टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मैच को लेकर विजडन ने भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और शुबमन गिल को पारी का आगाज करने की जिम्मेदारी दी है।

और पढ़ें: WTC फाइनल से पहले जारी है केन विलियमसन की खराब फॉर्म, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने उठाये सवाल

वहीं तीसरे नंबर पर चेतेश्वर पुजारा और चौथे नंबर के लिए कप्तान विराट कोहली को चुना है। विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को अजिंक्य रहाणे के बाद छठे स्थान पर मौका दिया गया है। ऑलराउंडर की बात करें तो 20 दिन में रविंद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन की जोड़ी पर भरोसा जताया है।

वही विजडन ने भारतीय क्रिकेट टीम की पेस अटैक को लेकर सबसे ज्यादा हैरान करने वाला चयन किया है। इस चयन में विजडन ने भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और तीसरे गेंदबाज के रूप में मोहम्मद सिराज को जगह दी है। वहीं पर भारत के लिए अब तक 100 से ज्यादा टेस्ट मैच खेल चुके इशांत शर्मा को इस प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं बनाया गया है।

और पढ़ें: अश्विन को ऑल टाइम ग्रेट बताने पर भड़के संजय मांजरेकर, दिया बेतुका बयान

आपको बता दें कि इससे पहले अजीत आगरकर ने भी टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन का ऐलान किया था जिसमें उन्होंने मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा और जसप्रीत बुमराह की तिकड़ी को जगह दी थी।

Story first published: Sunday, June 6, 2021, 22:23 [IST]
Other articles published on Jun 6, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+