For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

इंग्लैंड के खिलाफ विजडन ने जारी की रेस्ट ऑफ इलेवन टीम, भारतीय खिलाड़ियों का रहा दबदबा

नई दिल्ली। क्रिकेट के इतिहास में पिछले कुछ समय में इंग्लैंड क्रिकेट ने जबरदस्त तरीके से प्रदर्शन किया है, टी20 प्रारूप में पहली बार विश्व कप जीतने के बाद 2019 में खेले गये वनडे विश्व कप में भी न्यूजीलैंड को रोमांचक तरीके से हराकर पहली बार चैम्पियन बनने का काम किया। पिछले कुछ समय में इंग्लैंड की टीम बेहद मजबूत बनकर उभरी है और पिछले कुछ समय में उसे उसकी सरजमीं पर हराना मुश्किल ही नहीं बल्कि नामुमकिन हो गया है। इंग्लैंड ने अपने घर पर खेले गये पिछले 30 वनडे मैचों में से 21 में जीत हासिल की है और यह साफ किया है कि उसे घरेलू सरजमीं पर हराना किसी भी टीम के लिये बड़ी चुनौती है।

इसी को देखते हुए विजडन ने इंग्लैंड के खिलाफ रेस्ट ऑफ वर्ल्ड टीम का चयन किया है जो इंग्लैंड को उसी की सरजमीं पर हराने का दम रखती है। हालांकि विजडन ने जिस रेस्ट ऑफ वर्ल्ड टीम का चयन किया है उसमें भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा बरकरार है। इतना ही नहीं इस टीम के कप्तान के रूप में विराट कोहली को चुना गया है।

और पढ़ें: फटे हुए जूतों को लेकर किया ट्वीट जिम्बाब्वे के खिलाड़ी पर पड़ सकता है भारी, अब मिल सकती है सजा

विजडन ने अपनी रेस्ट ऑफ वर्ल्ड की टीम में भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और क्विंटन डिकॉक को ओपनिंग की जिम्मेदारी दी है तो वहीं पर विराट कोहली को तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिये चुना है। वहीं चौथे नंबर पर पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को चुना है और पांचवे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिये केएल राहुल को चुना है।

वहीं पर ऑस्ट्रेलियाई टीम के हरफनमौला खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल और भारतीय ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा को पांचवे-छठे नंबर के लिये फिनिशर के रूप में जगह दी है। वहीं विजडन ने इंग्लैंड को हराने के लिये गेंदबाजों पर भी काफी ध्यान दिया है और 3 पेसर्स और एक स्पिनर को जगह दी है।

और पढ़ें: राजस्थान-दिल्ली को लगा बड़ा झटका, IPL 2021 के बचे हुए मैचों में भाग नहीं लेंगे इंग्लैंड के प्लेयर्स

विजडन ने अपनी गेंदबाजी की लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के घातक गेंदबाज मिशेल स्टार्क, पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी और भारतीय टीम के पेसर जसप्रीत बुमराह को जगह देने का काम किया है। वहीं पर अफगानिस्तान के गुगली स्पिनर राशिद खान को भी जगह देने का काम किया है।

Story first published: Friday, May 28, 2021, 0:26 [IST]
Other articles published on May 28, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+