IND Vs ENG 2nd TEST PREVIEW : पहले मैच में हार टालने के संघर्ष से सबक लेगी टीम इंडिया
विशाखापट्टनम। भारत और इंग्लैण्ड के बीच 17 नवंबर से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में भारत को सीरीज में पहली जीत की दरकार रहेगी। पहले टेस्ट मैच को गंवाते-गंवाते बची भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को भी यह कहना पड़ा था कि इंग्लैण्ड को वह हल्के में नहीं लेंगे।
दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय स्पिनर्स पर टीम इंडिया को जिताने का दारोमदार रहेगा। इसके साथ ही जिस दूसरे फैक्टर पर भारतीय क्रिकेट टीम को ध्यान देने की जरूरत है, वह है फील्डिंग।
बुधवार को विशाखापट्टनमें के एसीए-वीडीसीए ग्राउंड में शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट में भारतीय स्पिनर्स से इसलिए भी उम्मीद रहेगी क्योंकि पहले टेस्ट में उन्होंने 9 विकेट लिए थे।
आर अश्विन की गेंदबाजी पर भी सवाल उठने लगे क्योंकि वह 20 रन देकर तीन विकेट ही ले सके।
दो साल बाद टेस्ट क्रिकेट टीम में वापसी करने वाले गौतम गंभीर कुछ खास नहीं कर सके। उन्होंने पहले टेस्ट में प्रभावी खेल नहीं दिखा पाया। उनका टेस्ट कॅरियर खत्म लग रहा है क्योंकि दूसरे टेस्ट में केएल राहुल टीम के ओपनर की जगह सबसे लोकप्रिय हैं।
विराट कोहली ने दूसरे टेस्ट की पूर्व संध्या पर कहा कि मुरली विजय के साथ केएल राहुल से ओपनिंग कराने में कोई संदेह नहीं है। वही मैच की ओपनिंग करेंगे।
विराट कोहली टीम में एक अतिरिक्त आॅलराउंडर चाहते हैं। इसके साथ ही उन्होंने कैच ड्रॉपिंग से सबक लेने और बेहतरीन फील्डिंग करने की भी बात कही।
टेस्ट डेब्यू से पहले सचिन तेंदुलकर ने पाकिस्तान के लिए की थी फील्डिंग
पहला टेस्ट मैच भले ही ड्रॉ रहा हो लेकिन इंग्लैण्ड के चार बल्लेबाजों का शतक मारना यह साफ करता है कि वह न्यूजीलैंड की तरह हल्की टीम नहीं है। न्यूजीलैंड को भारत ने 3-0 से टेस्ट सीरीज में हराया था।
भारतीय स्पिनर्स के मुकाबले इंग्लैण्ड के मोइन अली, जफर अंसारी और लेग स्पिनर आदिल राशिद ने अपनी शानदार गेंदबाजी दिखाई। हालांकि, कोच अनिल कुंबले ने भारतीय स्पिनर्स का बचाव करते हुए कहा कि राजकोट में उन्हें ज्यादा टर्न नहीं मिला।
कुंबले ने कहा कि इंग्लैण्ड ने ज्यादा विकेट राजकोट टेस्ट में लिए तो इससे यह साबित नहीं हो जाता कि वो बेहतर हैं। हमने 160 ओवर खेले थे और हम इस बार और भी बेहतर रणनीति के साथ उतरेंगे। हम मैच में 20 विकेट लेने और जीतने के लिए खेलते हैं।
भारतीय बल्लेबाजी के हिसाब से मध्यक्रम पर भी नजर रहेगी। इसमें चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे का फेल होने का सीधा मतलब है कि भारत की हार की आशंका बढ़ जाएगी। ऐसे में इन बल्लेबाजों को अपना पूरा जोर लगाना होगा।
इसके अलावा कुछ कमियां टीम इंडिया में और भी हैं जिनपर टीम का काम करने की जरूरत है। विशाखापट्टनम में भारत 5 गेंदबाजों के साथ उतरेगा या फिर 4 गेंदबाज और एक आॅलराउंडर के कॉम्बिनेशन को तवज्जो दे सकता है।
PICS: तस्वीरों में देखिए 500, 1000 के नोटों को कैसे ठिकाने लगा रहे हैं कालाधन रखने वाले
अमित मिश्रा को टीम से बाहर रखने का कोई मतलब नहीं है क्योंकि उन्होंने राजकोट टेस्ट में भारत की तरफ से सर्वाधिक 4 विकेट लिए थे।
ये हो सकती हैं टीमें:
भारत: विराट कोहली(कप्तान), रविचंद्रन अश्विन, गौतम गंभीर, रविंद्र जडेजा, अमित मिश्रा, मोहम्मद शमी, करुण नायर, हार्दिक पंड्या, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, लोकेश राहुल, रिद्धिमान साहा, इशांत शर्मा, मुरली विजय, जयंत यादव, उमेश यादव।
इंग्लैंड: एलिस्टेयर कुक(कप्तान), मोईन अली, जेम्स एंडरसन, जफर अंसारी, जॉनी बेयरेस्टो(विकेटकीपर), जेक बॉल, गैरी बैलेंस, गैरेथ बैटी, स्टुअर्ट ब्रॉड, जोस बटलर (विकेटकीपर), बेन डकेट, स्टीवन फिन, हसीब हमीद, आदिल रशीद, जो रूट, बेन स्टोक्स, क्रिस वोक्स।
Match starts: 09:30 am IST.
Channels: StarSports 1, Star HD1, StarSports 3, StarHD3, HotStar.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications




