For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

विंडीज का सफाया कर पाकिस्तान ने मजबूत की आईसीसी टी20 रैंकिंग

कराची। पाकिस्तान ने तीन मैचों की टी20 सीरीज में वेस्टइंडीज का सफाया कर दिया है। बाबर आजम (51) के शानदार अर्धशतक के दम पर पाकिस्तान ने मंगलवार देर रात खेले सीरीज के आखिरी टी-20 मैच में वेस्टइंडीज को आठ विकेट से हराकर 3-0 से सीरीज अपने नाम कर ली। वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी, लेकिन पाकिस्तान के गेंदबाजों ने उसे निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 153 रनों तक ही सीमित कर दिया।

जिसके बाद मेजबान टीम ने इस लक्ष्य को 16.5 ओवरों में दो विकेट खोकर हासिल कर लिया। सीरीज में 82.50 के औसत से 165 रन बनाने वाले बाबर आजम को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। वहीं 17 गेंदों में 40 रन बनाने वाले फखर जमान को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

वेस्टइंडीज का क्लीन स्वीप करने के साथ ही पाकिस्तान ने अपनी टी20 रैंकिंग बेहद मजबूत कर ली है। दरअसल पाकिस्तान की टीम आईसीसी टी20 रैंकिंग में पहले भी नंबर वन पर थी लेकिन वह ऑस्ट्रेलिया से केवल दशमलव के अंतर से आगे थी। लेकिन अब पाकिस्तान की टीम टी20 रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया से काफी आगे निकल गई है।

जहां दूसरे नंबर पर काबिज ऑस्ट्रेलिया के 126 अंक हैं तो वहीं पहले नंबर पर काबिज पाकिस्तान के अब 130 अंक हो गए हैं। भारत 124 अंको के साथ तीसरे स्थान पर है। आपको बता दें कि 2009 में श्रीलंकाई टीम पर आतंकी हमले के बाद पहली बार किसी बड़ी टीम ने पाकिस्तान का दौरा किया जिसमें तीन टी20 मैच लगातार खेले गए।

Story first published: Wednesday, April 4, 2018, 10:26 [IST]
Other articles published on Apr 4, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+