For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

बड़े बदलाव के साथ यूएई से पटखनी देने उतरेगी टीम इंडिया

मीरपुर। एशिया कप में भारत का विजय रथ अभी तक अजेय रहा है। श्रीलंका को हराने के साथ ही टीम इंडिया एशिया कप के फाइनल में पहुंच गयी है।

फाइनल मैच से पहले टीम इंडिया यूएई से भिड़ने के लिए मैदान में उतरेगी। ऐसे में टीम इंडिया के पास मौका होगा कि वह उन खिलाड़ियों को टीम में जगह दे सकती है जिन्हें अभी तक इस सीरीज में खेलने का मौका नहीं मिला है।

पिछले दो या तीन मैचों में अजिंक्या रहाणे, हरभजन सिंह, पवन नेगी और भुवनेश्वर कुमार को टीम में खेलने का मौका नहीं मिल पाया है। ऐसे में इन खिलाड़ियों को मैच में धोनी मौका दे सकते हैं।

टीम में बदलाव के धोनी ने पहले ही संकेत दे दिये हैं। उन्होंने कहा कि आगे आने वाले मैचों में वह अन्य खिलाड़ियों को जरूर मौका देंगे। उन्होंने कहा कि वह कितने बदलाव हो सकते हैं वो आप सब जानते हैं। उन्होंने कहा कि हम टीम को और मजबूत करने के लिए ये कदम उठायेंगे।

एशिया कप में बैट से जूझ रहे शिखर धवन को इस मैच में आराम दिया जा सकता है और उनकी जगह रहाणे को खेलने का मौका मिल सकता है।

वहीं भुवनेश्वर कुमार को भी टीम में बुमरा या पांड्या की जगह टीम में जगह मिल सकती है। जबकि ऑफ स्पिन गेंदबाज पवन नेगी को आर अश्विन को टीम में जगह दी जा सकती है।

नेगी को आईपीएल के ऑक्शन में दिल्ली डेयरडेविल की टीम ने सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी के तौर पर 8.5 करोड़ रुपए में खरीदा है।
वहीं यूएई पर नजर डालें तो टीम की गेंदबाजी बहुत खराब नहीं कही जा सकती है। टीम के कप्तान अमजद जावेद ने बेहतर गेंदबाजी करते हुए टीमों को शुरुआती झटके दिये हैं।

लेकिन बांग्लादेश, श्रीलंका और पाकिस्तान की तुलना में भारत की बल्लेबाजी कहीं बेहतर है ऐसे में युवराज सिंह, सुरेश रैना जैसे बल्लेबाज यूएई के खिलाफ बेहतर बल्लेबाजी करके अपने फॉर्म को और मजबूत करने के इरादे से उतरेंगे।

टीम इंडिया
रोहित शर्मा, रोहित शर्मा, विराट कोहली, शिखर धवन, महेंद्र सिंह धोनी(कप्तान), अजिंक्या रहाणे, रैना, युवराज सिंह, आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमरा, हरभजन सिंह, आशीष नेहरा, पवन नेगी, मोहम्मद शमी

यूएई
अमजद जावेद (कप्तान), मोहम्मद कलीम, रोहन मुस्तफा, शैमन अनवर, मोहम्मद शहजाद, स्वप्निल पाटिल, उस्मान मुस्ताक, अहमद रजा, जहीर मकसूद, मोहम्मद नवीद, फरहान अहमद, कादिर अहमद, मोहम्मद उस्मान, फहद तारिक, सकलैन हैदर

मैच- मीरपुर के शेरे बांग्ला मैदान पर शाम को 7 बजे खेला जाएगा, इसका प्रसारण स्टार स्पोर्ट चैनल पर होगा।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:13 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+