मोहम्मद शमी ने पेश की मिसाल, बेटी की तबीयत खराब होने के बावजूद नहीं मानी हार
कोलकाता। भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहमद शमी ने दृढ़ संकल्प की मिसाल पेश की है। उन्होंने कुछ ऐसा किया कि जिसे पढ़कर उनके हौसले और जीवटता को सलाम करने का मन करेगा।
सपा में टिकट बंटवारे को लेकर सामने आई अखिलेश-शिवपाल की तनातनी
न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों के दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन मोहम्मद शमी की 14 महीने की बेेटी आयरा को तेज बुखार आ गया। महज आधे घंंटे के भीतर उसे शहर के एक अस्पताल की आईसीयू यानी इंटेसिव केयर यूनिट में भर्ती कराया गया। उसे सांस लेने में तकलीफ थी।
मानसिक तनाव के बावजूद खेला मैच
शमी को इस बाबत 1 अक्टूबर को खेल खत्म होने के बाद सूचित किया गया। इसके अगले दो दिन तक शमी ने मानसिक तनाव के बावजूद मैच खेला और बेहतर प्रदर्शन किया। उन्होंने मैच में 6 विकेट लिए।
Smile face pic.twitter.com/n8oVcri26L
— Mohammed Shami (@MdShami11) September 15, 2016
भारत बनी नंबर 1 टेस्ट टीम
इस मैच को भारत ने 178 रनों से जीतकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली। इसके साथ ही भारत आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में पाकिस्तान को पछाड़कर नंबर 1 टीम भी बन गई।
हर रोज जाते रहे अस्पताल
शमी ने अपनी इस परेशानी के बारे में किसी अन्य साथी से साझा कर उसे परेशान भी नहीं किया। 22 गज की पिच पर उनकी गेंद बेहतरीन स्विंग ले रही थीं। शमी हर दिन मैच खत्म होते ही अस्पताल में अपनी बेटी की हालत जानने पहुंचते थे और फिर वापस रात में टीम के साथ रुकने होटल आ जाते थे।
नाना पाटेकर ने सलमान खान पर साधा निशाना, देखिए वीडियो
ऐसे हैंडल किया मानसिक तनाव को
जब शमी से चौथे दिन मैच खत्म होने पर पूछा या कि वह इस दौरान अपने मानसिक तनाव को कैसे हैंडल कर सके तो उन्होंने कहा कि जब मैं अस्पताल से वापस लौटा तो टीम के कप्तान कोहली ने उन्हें हौसला बंधाया। शमी ने इसके लिए कोहली व अन्य साथियों को धन्यवाद भी कहा।
अब सही है आयरा की तबीयत
मोहम्मद शमी के हौसले की दाद देते हुए टीवी कमेंटेटर संजय मांजरेकर ने भी उनकी तारीफ की। उन्होंने कहा कि कठिन दौर से गुजरने के बावजूद शमी ने बेहतरीन गेंदबाजी की। हालांकि, सोमवार को शमी की बेटी ने रीकवर कर लिया और सकुशल वापस घर पर आ गई।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
