न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच के दौरान धोनी ने किया 'जादू', VIDEO वायरल
रांची। न्यूजीलैंड के खिलाफ चल रही मौजूदा सीरीज में एक बार फिर टीम इंडिया के कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी का करिश्मा देखने को मिला। धोनी ने बुधवार को चौथे वनडे में न्यूजीलैंड की पारी के दौरान 45वें ओवर में रॉस टेलर को जिस तरह आउट किया वह लाजवाब है।

दूसरा रन चुराने के चक्कर में गवांया विकेट
45वें ओवर में उमेश यादव गेंदबाजी कर रहे थे। तीसरी बॉल खेलने के बाद टेलर रन लेने के लिए भागे और पहला रन पूरा किया। दूसरा रन चुराने की कोशिश में वह अपना विकेट गवां बैठे। दरअसल, स्टंप के आगे खड़े विकेटकीपर और कप्तान धोनी ने बिना देखे विकेट पर गेंद मारी और टेलर रन आउट होकर पवेलियन लौट गए।
पढ़ें: ट्रंप ने कहा हिलेरी की वजह से दुनिया में होगा तीसरा विश्व युद्ध

वायरल हुआ धोनी के मैजिक का वीडियो
धोनी के इस करिश्मे की चर्चा उनके फैंस के बीच काफी ज्यादा है। इस रन आउट का वीडियो भी तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। बीसीसीआई ने भी 'माही मैजिक' टाइटल से वीडियो शेयर किया है। धोनी के इस कारनामे की तारीफ कमेंट्री कर रहे पूर्व क्रिकेटर कपिल देव और विरेंदर सहवाग ने भी की।

पिछले वनडे मैच में भी किया था कमाल
धोनी ने पिछले वनडे मैच में मोहाली में कई रिकॉर्ड बनाए। धोनी ने यहां 9000 रन बनाकर सचिन तेंदुलकर को भी पीछे छोड़ दिया। धोनी यह कारनामा करने वाले पांचवें भारतीय बल्लेबाज हैं। यही नहीं, विश्व क्रिकेट में यह मुकाम हासिल करने वाले वह तीसरे विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। धोनी ने इस मैच में अपनी पारी के दौरान तीसरा छक्का जड़ा तो वह इसके साथ ही वनडे क्रिकेट में टीम इंडिया की ओर से सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ी बन गए।
पढ़ें: लड़की घुमाने के लिए चुराता था लग्जरी कारें, अगली सुबह धोकर लौटाता था

पिछले मैच में टेलर को आउट कर बनाया था रिकॉर्ड
धोनी ने मोहाली वनडे में न्यूजीलैंड के बल्लेबाज रॉस टेलर को अमित मिश्रा की गेंद पर स्टंप किया था। यह उनका 150वां कारनामा था। इसके बाद उन्होंने ल्यूक रौंची को भी स्टंप किया। वनडे क्रिकेट में स्टंपिंग के 150 शिकार करने वाले धोनी इकलौते विकेटकीपर हैं।
पढ़ें: रेड लाइट एरिया में ऐसी होती है सेक्स वर्कर की जिंदगी
धोनी ने पहले भी किए हैं कमाल
इस साल टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान भी महेंद्र सिंह धोनी ने बांग्लादेश के बैट्समैन को भी ऐसे ही आउट किया था। उस दौरान धोनी बिना ग्लव्स के विकेट कीपिंग कर रहे थे।
Watch the Mahi magic on loop #INDvNZ https://t.co/btMoJF0xC3
— BCCI (@BCCI) October 26, 2016
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications