For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

'वो शॉर्ट-टर्म विजन के साथ नहीं आने वाला', नए कोच की संभावना पर चोपड़ा का बयान

नई दिल्ली। भारत के पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने टीम इंडिया के मुख्य कोच के रूप में राहुल द्रविड़ की संभावित नियुक्ति पर खुल कर बात की है। द्रविड़ ने मंगलवार को औपचारिक रूप से मुख्य कोच पद के लिए आवेदन किया। माना जा रहा है कि बीसीसीआई भी द्रविड़ को कोच के रूप में देखना पसंद कर रही है। रवि शास्त्री का कार्यकाल टी20 विश्व कप के बाद समाप्त हो जाएगा, जिसके बाद द्रविड़ पर मुहर लगने की अधिक संभावना है।

बीसीसीआई ने पहले कहा था कि वह टीम के लिए एक भारतीय कोच लेने को तैयार है। चोपड़ा के मुताबिक, द्रविड़ कम समय के लिए टीम से नहीं जुड़ेंगे। उन्हें लगता है कि भारत के पूर्व महान खिलाड़ी एक प्रक्रिया लाएंगे और भारतीय क्रिकेट के लिए एक ब्लूप्रिंट तैयार करके आएंगे।

चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, "द्रविड़ अप्लाई कर चुके हैं। यह कंफर्म है। तो... राहुल द्रविड़ क्या कर सकते हैं? मुझे लगता है कि वह एक प्रोसेस लाएंगे। भारतीय टीम पहले से ही बहुत सफल टीम है, ऐसा नहीं है कि आप अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहे हैं। आप ऑस्ट्रेलिया को ऑस्ट्रेलिया में हरा रहे हैं, इंग्लैंड में इंग्लैंड को हराने का माद्दा रखते हैं।आ आप विश्व विजेता बनने के लायक भी हैं, आप पिछले पांच वर्षों से टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष पर हैं।''

यह भी पढ़ें- 'उड़ता तीर अपनी तरफ मत लो', हरभजन ने पाकिस्तानी महिला पत्रकार को दिया जवाब

चोपड़ा ने कहा, "राहुल द्रविड़ के साथ मैं एक ब्लूप्रिंट देखता हूं कि आने वाले 5 साल कैसे होंगे।वह शॉर्ट-टर्म विजन के लिए नहीं आ रहे हैं। द्रविड़ आने वाले हैं अगले 5 साल, अगले 10 साल। टीम को कहां लेकर जाना है इसके लइए द्रविड़ भारतीय क्रिकेट का ब्लूप्रिंट तैयार करके आएंगे।"

राहुल द्रविड़ भारत ए और अंडर-19 टीमों के लिए अपने काम के लिए जाने जाते हैं। उन्हें युवा क्रिकेटरों को सफलता के लिए मार्गदर्शन करने के लिए जाना जाता है और उनके पास एनसीए में अपने कार्यकाल के कारण खिलाड़ियों में से सर्वश्रेष्ठ लाने का अनुभव भी है। चोपड़ा ने इस प्रकार माना कि शर्मा और कोहली के साथ उनकी जोड़ी देखना दिलचस्प होगा। उन्होंने कहा कि सूची में द्रविड़ की मौजूदगी के साथ, किसी अन्य कोच को पद के लिए हरी झंडी मिलने की संभावना नहीं है।

चोपड़ा न कहा, "हम सफेद गेंद वाले क्रिकेट के लिए 'आर' और 'आर' - राहुल द्रविड़ और रोहित शर्मा की एक जोड़ी देख सकते हैं और टेस्ट मैचों के लिए विराट कोहली के साथ राहुल द्रविड़। यह दिलचस्प होने वाला है। अगर उसने अपना नाम दर्ज कर लिया है तो... यह एक ऐसी दौड़ है जहां कोई दूसरा कोच नहीं जीत सकता। जिस समय राहुल द्रविड़ ने अपना नाम रखा है, दूसरों के आवेदन पहले से ही फीके पड़ गए हैं।"

Story first published: Thursday, October 28, 2021, 17:32 [IST]
Other articles published on Oct 28, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+