For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

पाकिस्तान के खिलाड़ियों को विश्व कप 2019 में नहीं मिलेगी यह 'खास सुविधा'

नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टीम के खिलाड़ियों को साफ संदेश दे दिया है कि वह अपने परिवार को इंग्लैंड एंड वेल्स में होने जा रहे आईसीसी विश्व कप के दाैरान साथ में ना रखे। सूत्रों के अनुसार, पीसीबी की नई नीति के तहत किसी भी खिलाड़ी के परिवार के सदस्य को अगर टूर्नामेंट के दौरान यात्रा करनी है तो उन्हें खुद ही व्यवस्था करनी होगी। पाक बोर्ड ने यह फैसला इसलिए लिया है ताकि खिलाडियों का पूरी तरह से ध्यान विश्व कप हासिल करने पर हो।

हैरिस सोहेल को छोड़कर सभी पाकिस्तान के खिलाड़ियों पर नई नीति लागू है। सोहेल को व्यक्तिगत करणों के चलते अनुमति दी गई है। यह नई नीति मानक संचालन प्रक्रिया के अनुरूप नहीं है। इससे पहले, अगर पाकिस्तान के खिलाड़ी बोर्ड से आग्रह करते थे तो उनकी पत्नियों को होटल के कमरे शेयर करने की अनुमति दी जाती थी। खिलाड़ियों की पत्नियों और परिवार के सदस्यों को इंग्लैंड में हाल ही में समाप्त हुई 5 वनडे मैचों की सीरीज के दौरान उनके साथ यात्रा करने और रहने की अनुमति दी गई थी, जिसमें टीम 0-4 से हार गई थी। दिलचस्प बात यह है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने भी भारतीय टीम के सदस्यों के लिए थोड़ा फेरबदल के साथ इसी तरह का नियम जारी किया था।

बता दें कि विश्व कप की शुरूआत 30 मई से हो रही है। पाकिस्तान को अपना पहला मैच 31 मई को नॉटिंघम में विंडीज के खिलाफ खेलना है। पाकिस्तान की 15 सदस्यीय टीम में सरफराज अहमद (विकेटकीपर और कप्तान), आसिफ अली, बाबर आजम, फखर जमां, हैरिस सोहेल, हसन अली, इमाद वसीम, इमाम उल हक, मोहम्मद आमिर, मोहम्मद हफीज, मोहम्मद हसनैन, शादाब खान, शाहीन शाह अफरीदी, शोएब मलिक और वहाब रियाज शामिल हैं।

Story first published: Friday, May 24, 2019, 18:27 [IST]
Other articles published on May 24, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+