For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

वर्ल्ड कप के लिए कोहली ने खिलाड़ियों के लिए मांगा पत्नियों का साथ,ट्रेन का सफर और केलों का इंतज़ाम

नई दिल्ली। इंग्लैंड में होने वाले क्रिकेट विश्व कप के लिए दुनिया भर की टीमें अपनी-अपनी तैयारियों में जुट गई हैं। बल्लेबाजी से लेकर गेंदबाजी और तमाम पहलूओं पर टीमें अपने हिसाब से तैयारियों में लगी हुई है। इसी क्रम में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने भी 2019 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए कुछ खास मांग की है। कहा जा रहा है कि यह खास मांग खुद विराट कोहली ने 11 सितंबर को हैदराबाद में हुई बैठक में कमेटी ऑफ एडमिनिस्ट्रेटर्स के सामने रखी थी। आइए जानते हैं क्या है कोहली सेना की खास मांग...

दौरे पर पत्नी या गर्लफ्रेंड ले जाने की इजाजत:

दौरे पर पत्नी या गर्लफ्रेंड ले जाने की इजाजत:

अगले साल इंग्लैंड में होने वाले क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान क्रिकेटर पूरे समय अपनी पत्नियों को साथ रखना चाहते हैं। दौरे पर पत्नी या गर्लफ्रेंड की डिमांड पर अबतक कोई फैसला नहीं लिया जा सका है। इंडियन एक्सप्रेस में छपी एक खबर के मुताबिक, टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने 11 सितंबर को हैदराबाद में हुई बैठक में कमेटी ऑफ एडमिनिस्ट्रेटर्स के सामने कई मांग को लेकर अनुरोध किया था।

अलग ट्रेन कोच की मांग:

अलग ट्रेन कोच की मांग:

दूसरी मांग अगले साल इंग्लैंड में होने वाले वर्ल्ड कप के लिए ट्रेन की यात्रा को प्राथमिकता देने की हुई। टीम की मांग है कि उनके ट्रेवल के लिए ट्रेन कोच रिजर्व किया जा। सीओए ने सुरक्षा को देखते हुए शुरूआत में इस पर राजी नहीं हुआ। लेकिन कोहली के द्वारा बताया गया कि इंग्लैंड टीम ट्रेन के माध्यम से यात्रा करती है। भारतीय टीम भी भी एक स्पेशल कोच चाहती है। सीओए ट्रेन से यात्रा के दौरान भारतीय फैन्स के इकट्ठा होने की वजह से चिंतित थी। आखिरकार समिति इस शर्त के साथ सहमत हुई कि यदि कुछ अप्रिय घटना होती है तो इसके लिए सीओए या बीसीसीआई को जिम्मेदार नहीं ठहराया जाएगा

केले की मांग:

केले की मांग:

खबरों के मुताबिक इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड भारतीय टीम के खिलाड़ियों की जरुरतों के मुताबिक फल मुहैया कराने में असफल रहा था। ऐसे में विराट ने सीओए के सामने यह मांग रखी है। टीम की मांग है कि खिलाड़ियोों के लिए ड्रेसिंग रूम में पर्याप्त मात्रा में केला रखा जाए।

टीम इंडिया के वर्ल्डकप में इन टीमों से होंगे मुकाबले

टीम इंडिया के वर्ल्डकप में इन टीमों से होंगे मुकाबले

5 जून : दक्षिण अफ्रीका (साउथेम्प्टन)

9 जून : ऑस्ट्रेलिया ( ओवल )

13 जून : न्यूजीलैंड ( नॉटिंघम )

16 जून : पाकिस्तान (मैनचेस्टर)

22 जून : अफगानिस्तान (साउथेम्प्टन)

27 जून : वेस्टइंडीज (मैनचेस्टर)

30 जून : इंग्लैंड (बर्मिंघम)

दो जुलाई : बांग्लादेश (बर्मिंघम)

छह जुलाई : श्रीलंका (लीड्स)

नौ जुलाई : पहला सेमीफाइनल (मैनचेस्टर)

11 जुलाई : दूसरा सेमीफाइनल (बर्मिंघम)

14 जुलाई : फाइनल (लॉर्ड्स)

16 जून को भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान

चिर प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान के बीच 16 जून को मैनचेस्टर में मुकाबला खेला जाएगा। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी-2017 के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ शिकस्त झेलने के 2 साल बाद भारत के पास पाकिस्तान से बदला लेने का मौका होगा।

Story first published: Tuesday, October 30, 2018, 11:55 [IST]
Other articles published on Oct 30, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+