WI vs ENG: गेल की 12 छक्कों वाली पारी हुई बेकार, इंग्लैंड को मिली रिकॉर्ड जीत

नई दिल्ली। वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों वनडे सीरीज का पहला मैच बेहद ही जबरदस्त रहा जिसमे विंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए क्रिस गेल की शानदार शतकीय पारी की बदौलत 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 360 रन बनाए थे। इस पारी में गेल ने 135 रनों का योगदान दिया था जिसमें उन्होंने 12 छक्के लगाए। लेकिन इंग्लिश टीम ने उतनी ही अच्छी जवाबी पारी खेलते हुए 8 गेंदें शेष रहते हुए ही यह मुकाबला जीत लिया। इंग्लिश टीम ने केवल 4 विकेट खोकर यह 364 रन बनाकर बताया क्यों उनको विश्व कप के सबसे तगड़े दावेदारों में एक माना जाता है।

इंग्लैंड की ओर से ओपनिंग बल्लेबाज जेसन रॉय और जो रूट ने शतकीय पारी खेली। खासकर रॉय ने तूफानी अंदाज में खेलकर केवल 85 गेंदों में 123 रन ठोक डाले। इसके अलावा इंग्लिश कप्तान मोर्गन ने भी बढ़िया अर्धशतकीय पारी खेलकर जीत में योगदान दिया। इसके साथ ही यह अंग्रेज टीम की कैरेबियाई धरती पर लक्ष्य का पीछा करते हुए अब तक की सबसे बड़ी जीत है। जबकि वनडे क्रिकेट में यह इंग्लिश टीम की तीसरी सबसे बड़ी लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत है।

इससे पहले किंग्सट्न ओवल में खेले गए इस मैच में चारो ओर गेल ही गेल छाए हुए थे। गेल ने मैच में 135 रनों की पारी खेली जिसमें उन्होंने 12 छक्के लगाए। इसी के साथ गेल की छक्कों की संख्या अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अब 477 हो गई है। उन्होंने यह उपलब्धि केवल 444वें मैच में हासिल की। ऐसा करते ही उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। अफरीदी के नाम 524 मैचों में 476 छक्के जड़ने का रिकॉर्ड था। अब गेल के नाम वनडे मैचों में 276 छक्के, टी-20 मैचों में 103 छक्के और टेस्ट क्रिकेट में 98 छक्के हैं।

Story first published: Thursday, February 21, 2019, 12:39 [IST]
Other articles published on Feb 21, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+