कौन जसप्रीत बुमराह..जो बन गये स्टार शमी के विकल्प?
नई दिल्ली। आस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम इंडिया को मैच शुरू होने से पहले ही बड़ा झटका लग गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दस महीने बाद टीम इंडिया में वापसी करने वाले शमी एक बार फिर से चोटिल हो गये हैं और उनका सीरीज में खेलना संदिग्ध हो गया है और उनकी जगह टीम में जसप्रीत बुमराह ले सकते हैं।
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम इंडिया को बड़ा झटका, चोट के कारण शामी लौटेंगे स्वदेश!
जसप्रीत का नाम अचानक आने से हर कोई अब बस उन्हीं को जानने में बेकरार है कि आखिर वो हैं कौन और स्टार शमी के वो विकल्प कैसे बन गये तो साथियों 125 करोड़ वाले इस देश में कुछ भी अचानक नहीं होता।
आईये आपको स्लाइडों के जरिये बताते हैं कौन है जसप्रीत बुमराह..जो टीम में स्टार शमी की जगह ले सकते हैं...

जसबीरसिंह बुमराह
जसप्रीत बुमराह का पूरा नाम जसप्रीत जसबीरसिंह बुमराह है।

अहमदाबाद
जसप्रीत बुमराह का जन्म 6 दिसंबर 1993 अहमदाबाद में हुआ था।

राईट-आर्म-फास्ट मीडियम बॉलर
मूल रूप से गुजरात के रहने वाले जसप्रीत राईट-आर्म-फास्ट मीडियम बॉलर हैं।

मुंबई इंडियंस
यह आईपीएल की मुंबई इंडियंस का हिस्सा है इनका अब तक बेस्ट प्रदर्शन आईपीएल में रॉयल्स चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ रहा है जिसमें 32 रन देकर 3 विकेट लिए थे।

विजय हजारे ट्राफी के हीरो
विजय हजारे ट्राफी में जसप्रीत ने किया शानदार प्रदर्शन, इस सीरीज में इन्होंने सबसे ज्यादा विकेट लिया था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications