For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

जानें क्यों बिग बैश लीग के 5वें सीजन में नजर नहीं आयेंगे मंधाना समेत भारतीय खिलाड़ी

नई दिल्ली। पिछले कई सालों में विमन्स बिग बैश लीग में अपने बल्लेबाजी से तहलका मचाने वाली भारतीय क्रिकेट टीम की सदस्य हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना और जेमिमाह रॉड्रिगेज इस साल इस टी-20 फ्रैंचाइजी का हिस्सा नहीं बनेंगी। दरअसल इस टूर्नामेंट का आयोजन 18 अक्टूबर से 8 दिसंबर के बीच हो रहा है और इसी दौरान भारत को वेस्टइंडीज दौरा भी करना है जिसके चलते इन महिला खिलाड़ियों ने वाले वुमेन्स बिग बैश लीग (डब्ल्यूबीबीएल) में हिस्सा लेने से इंकार कर दिया है। हालांकि यह भारतीय खिलाड़ी डब्ल्यूबीबीएल के अंतिम कुछ मैचों में ही खेलते हुए दिखाई दे सकती हैं। 'क्रिकइंफो' के अनुसार, भारतीय टीम महीने भर लंबे दौर के लिए 23 अक्टूबर को वेस्टइंडीज रवाना हो सकती है।

बीसीसीआई के महाप्रबंधक (क्रिकेट संचालन) सबा करीम ने कहा, 'बीसीसीआई हमारी किसी भी महिला खिलाड़ी को विदेशी लीगों में हिस्सा लेने से नहीं रोकता है, लेकिन उनके विदेशी टूर्नामेंट में भाग लेने से राष्ट्रीय टीम को लिए उनके कर्तव्यों पर प्रभाव नहीं पड़ना चाहिए। इस मामले में एक अंतर्राष्ट्रीय सीरीज खेली जानी है जिसके कारण यह हमारी प्राथमिकताओं की सूची में सबसे ऊपर होगी।'

और पढ़ें: पाकिस्तान में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट लौटने की उम्मीदों पर फिरा पानी, अभी और करना पड़ेगा इंतजार

उन्होंने कहा, 'मौजूदा परिस्थिति में एक अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला खेली जानी है, ऐसे में उनके लिए यह शीर्ष प्राथमिकता होगी।'

हरमनप्रीत कौर ने पिछले सत्र में डब्ल्यूबीबीएल में सिडनी थंडर्स का प्रतिनिधित्व किया था। आगामी सत्र के लिए मेलबर्न स्टार्स ने उनसे कथित तौर पर संपर्क किया था। मंधाना ने ब्रिसबेन हिट्स और होबार्ट हरीकेंस के लिए खेला है। रोड्रिग्स ने इंग्लैंड में 'कीया सुपर लीग (केएसएल)' में यार्कशर डायमंड्स के लिए दमदार प्रदर्शन किया था जिसके बाद पहली बार उनके डब्ल्यूबीबीएल में खेलने की संभावना थी।

और पढ़ें: विंडीज दाैरे के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का ऐलान, जानें किन्हें मिली जगह

भारतीय टीम फिलहाल, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच टी-20 मैचों की सीरीज खेल रही हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम तीन मैचों की वनडे सीरीज भी खेलेगी। आखिरी मुकाबला 14 अक्टूबर को खेला जाएगा। अगले साल भारत को इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ट्राई सीरीज भी खेलनी है। यह दौरान टी-20 विश्व कप से पहले 31 जनवरी से 12 फरवरी तक खेला जाएगा।

Story first published: Saturday, September 28, 2019, 7:10 [IST]
Other articles published on Sep 28, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+