Video: 3rd अंपायर की इस 'गलती' की वजह से ऑस्ट्रेलिया ने गंवाई सीरीज!
नई दिल्ली। क्रिकेट का टूर्नामेंट चाहे किसी भी स्तर का हो। उसमें एक बात सामान्य होती है कि अंपायर का निर्णय सर्वमान्य होगा। इसी सर्वमान्य प्रकिया के चलते ऑस्ट्रेलिया को टी20 सीरीज गंवानी पड़ी है। ऑस्ट्रेलिया को पाकिस्तान के हाथों दुबई में खेली जा रही तीन मैचों की सीरीज में 2-0 से मात मिली। हालांकि अभी इस सीरीज का आखिरी मुकाबला रविवार को खेला जाना है। लेकिन दूसरे मैच का रन आउट विवाद इस समय सुर्खियों में हैं।
ये था पूरा माजरा
आपको बता दें, फील्ड अंपायर से तो अक्सर गलतियां हो जाती हैं, लेकिन जब थर्ड अंपायर से भी गलती हो जाए तो आप इसे क्या कहेंगे? जी हां, थर्ड अंपायर ने पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली गए दूसरे टी20 मैच की दूसरी पारी के तीसरे ओवर में ये गलती की। इस समय क्रीज पर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरोन फिंच और डार्की शॉर्ट थे। पारी की तीसरा ओवर था और फिंच ने इमाद वसीम के ओवर की आखिरी गेंद को सामने की ओर खेल दिया।
...और गेंद जा लगी स्टंप्स पर
बदकिस्मती ये रही कि ये गेंद वसीम की उंगलियों में लग कर नॉनस्ट्राइकर एंड पर विकेटों में जा लगी। इस दौरान डार्की शॉर्ट क्रीज से बाहर थे लेकिन गेंद लगने से पहले शॉर्ट का बल्ला क्रीज के काफी अंदर था। डार्की शॉर्ट के मुताबिक उनका बल्ला जमीन पर था लेकिन थर्ड अंपायर के मुताबिक बल्ला हवा में था। वहीं, अगर वीडियो पर गौर करें तो शॉर्ट ने बल्ले को खिसकाया था और वह क्रीज के पार पहुंच गए थे लेकिन थर्ड अंपायर ने उनको रन आउट दे दिया।
कप्तान ने जताई आपत्ति लेकिन...
इसके बाद इस रन आउट पर एरोन फिंच ने आपत्ति जताई। लेकिन वही हुआ जोकि क्रिकेट में अक्सर होता है, अंपायर का निर्णय सर्वमान्य होगा। डार्की शॉर्ट को आउट दे दिया गया और ऑस्ट्रेलिया बाद में ये मैच 11 रन से हार गई। थर्ड अंपायर ने बल्लेबाज को बेनेफिट ऑफ डाउट भी नहीं दिया। इस बात को लेकर ऑस्ट्रेलिया के ही ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने कहा कि हो सकता है कि अंपायर से ही गलत बटन दब गया हो। क्योंकि गलती सब करते हैं।
वहीं, जब पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद से इस बारे में बात की गई तो उन्होंने कहा, " मुझे नहीं पता इसको लेकर इतने रिएक्शन क्यों आ रहे हैं क्योंकि वह साफ तौर पर आउट थे। उनका बल्ला जमीन पर था ही नहीं।"
यहां देखें डार्की शॉर्ट के रन आउट होने का वीडियो
D'Arcy Short's bat... up or down? pic.twitter.com/m25auZCdBa
— FOX SPORTS Cricket (@FoxCricket) October 27, 2018
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
