Women IPL 2020: मंधाना की कप्तानी में पहली बार चैम्पियन बनी ट्रेलब्लेजर्स, 16 रनों से हराया

IPL 2020
Photo Credit: BCCI/IPL
Women’s T20 Challenge Final Highlights: Smriti Mandhana leads Trailblazers to title | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी के बीच यूएई में महिला आईपीएल के प्रतीकात्म रूप में खेले जानी वाली महिला चैलेंजर्स ट्रॉफी का फाइनल मैच शारजाह के मैदान पर खेला गया। जहां पर स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली ट्रेलब्लेजर्स ने 2 बार की चैम्पियन टीम और कप्तान हरमनप्रीत कौर की कमान वाली सुपरनोवाज की टीम को हरा कर पहला खिताब जीतने का काम किया। ट्रेलब्लेजर्स की टीम ने आज के मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 118 रनों का स्कोर खड़ा किया और अपने गेंदबाजों के दम पर इसे बचाने में भी सफल रही।

मंधाना की टीम ने रनों का बचाव करते हुए सुपरनोवाज की टीम को निर्धारित 20 ओवर में महज 102 रन ही बना सकी और ट्रेलब्लेजर्स की टीम ने 16 रनों से मैच को जीत लिया।

और पढ़ें: IPL 2020: क्या फाइनल मैच में खेल सकेंगे ट्रेंट बोल्ट, जानें कैसी है चोट

इस मैच के दौरान सुपरनोवाज के लिये कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जहां पर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ट्रेलब्लेजर्स की टीम ने अच्छी शुरुआत की महज 14 ओवर में 1 विकेट खोकर अपने 100 रन पूरे कर लिये।

ट्रेलब्लेजर्स के लिये डॉटिन ने 20 रनों की पारी खेली, ऋचा घोष ने 10 रनों का योगदान दिया तो वहीं पर स्मृति मंधाना ने 49 गेंदों में 5 चौके और 3 छक्के की मदद से 68 रनों की पारी खेली। हालांकि 15वें ओवर में जब मंधाना को शशिकला ने स्टंपिंग कर वापस पवेलियन भेजा तो अचानक ही ट्रेलब्लेजर्स की बैटिंग धराशायी हो गयी।

मंधाना के जाने के बाद ट्रेलब्लेजर्स की टीम अगले 5 ओवर में 6 विकेट खोकर सिर्फ 17 रन ही जोड़ सकी और 118 रन पर सिमट गई। सुपरनोवाज के लिये राधा यादव ने 5 विकेट लेकर अपनी टीम को अच्छी बढ़त दिलाने का काम किया।

और पढ़ें: IPL 2020: क्या फाइनल मैच में खेल सकेंगे ट्रेंट बोल्ट, जानें कैसी है चोट

वहीं रनों का पीछा करने उतरी सुपरनोवाज की टीम की शुरुआत खराब रही और उसने अपने सबसे फॉर्म में मौजूद खिलाड़ी चमारी अटापट्टू का विकेट दूसरे ही ओवर में खो दिया। इसके बाद से टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही और तेजी से रन न बना पाने के चलते 20 ओवर्स में 102 रन ही बना सकी। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने सबसे ज्यादा 30 रनों का योगदान दिया।

ट्रेलब्लेजर्स के लिये सलमा खातून ने 3 विकेट हासिल किये तो वहीं दीप्ती शर्मा ने भी 3 ओवर में 9 रन देकर 2 विकेट चटकाने का काम किया। महिला चैलेंजर्स ट्रॉफी का यह तीसरा ही सीजन है और मंधाना की टीम ने इस खिताब को पहली बार अपने नाम किया है।

Story first published: Monday, November 9, 2020, 23:04 [IST]
Other articles published on Nov 9, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+