Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

Asia Cup 2018: भारत ने मलेशिया को 142 रनों रौंदा, विरोधी टीम के 6 खिलाड़ी 0 पर हुए आउट

कुआलालम्पुर। महिला एशिया कप 2018 के पहले ही मैच में मलेशिया टीम को 142 रनों के बड़े अंतर से हराकर भारतीय टीम ने टूर्नामेंट का शानदार आगाज किया है। मलेशिया में खेले जा रहे टी20 एशिया कप के पहले मैच में भारतीय टीम ने 170 के लक्ष्य का बचाव करते हुए विपक्षी टीम को 27 रन पर ही ऑलआउट कर दिया। मलेशिया टीम का एक भी बल्लेबाज 10 का आंकड़ा नहीं पार सका। टीम इंडिया की ओर से पूजा वास्त्रेकर ने 3 ओवर में 6 रन देकर सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए।

भारत की तरफ से मिताली राज के शानदार 97 रनों की नाबाद पारी खेली। जबकि मलेशियाई टीम की कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सकी जबकि छह बल्लेबाज अपना खाता भी नहीं खोल पाईं। टीम के लिए शशा आजमी ने सर्वाधिक 9 रन बनाए।

इससे पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने दो बड़े विकेट जल्दी खो दिए। पारी के दूसरे ओवर में सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना केवल 2 रन बनाकर हमीजा हशीम की गेंद पर बोल्ड होकर पवेलियन लौट गई। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आईं पूजा भी केवल 16 रन बनाकर कैच आउट हुई। मिताली राज ने कप्तान हरमनप्रीत कौर से साथ मिलकर पारी को संभाला। दोनों ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 86 रन जोड़े। इस बीच मिताली ने अपना अर्धशतक भी पूरा किया। 15वें ओवर में हरमनप्रीत 32 रन बनाकर रन आउट हो गईं। लेकिन मिताली आखिरी गेंद कर क्रीज पर बनी रहीं और 97 रनों की नाबाद पारी खेली।

170 के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मलेशिया टीम टीम इंडिया को टक्कर नहीं दे सकी। पूरी टीम केवल 27 के स्कोर पर सिमट गई। भारत की ओर से पूजा वस्त्राकर ने छह रन पर तीन विकेट, अनुजा पाटिल और पूनम यादव ने दो-दो विकेट जबकि शिखा पांडे ने एक विकेट हासिल किए।

Story first published: Sunday, June 3, 2018, 17:56 [IST]
Other articles published on Jun 3, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+