बोले शोएब- '1996 में पाक क्रिकेट टीम का ड्रेसिंग रूम था सबसे बुरा'

By Rahul Sankrityayan

कराची। पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने दावा किया कि 1996 के दौर में मैच फिक्सिंग अपने चरम पर था।

काटजू को सुप्रीम कोर्ट का समन, फेसबुक पर जो लिखा उसे यहां आकर समझाओ

पाकिस्तान के टीवी चैनल जियो न्यूज के मुताबिक शोएब ने कहा कि पाकिस्तान के ड्रेसिंग रूम की हालत बहुत ही अजीब होती है। मेरा विश्वास करिए जितना बुरा हो सकता था, उतना बुरा ड्रेसिंग रूम था।'

रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से मशहूर शोएब ने यह भी कहा कि वो हमेशा इन सबसे दूर रहे और बाकी लोगों आगाह करते रहे। साथ ही अपने टीम के साथियों को भी गरिमा और गंभीरता से खेलने की सलाह देता रहा।

मैंने आमिर को दी थी सलाह

पीएम नरेंद्र मोदी के हमले पर पाकिस्तान की रक्षा करने के लिए आगे आया चीन

अख्तर ने यह दावा भी किया को उन्होंने 2010 में मोहम्मद आमिर को चेतावनी दी थी कि वो उन लोगों से दूर रहें जो फिक्सिंग के लिए खिलाड़ियों को लालच दे सकते हैं।

बता दें कि उसी साल आमिर पर 5 साल का बैन लगा था और बीते साल 2015 में ही वापसी की है।

कहा था- बातचीत से सुलझा लें मामला

अख्तर ने कहा कि हाल ही में उन्होंने जावेद मिंयादाद और शाहिद आफरीदी के बीच पैदा हुए विवाद में हस्तक्षेप करते हुए उन्हें अपना मामला बातचीत से सुलझाने के कहा था।

भारत के मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमण्यम का ट्विटर एकाउंट हुआ हैक, ट्वीट हुईं गंदी तस्वीरें

बता दें कि यह विवाद तब शुरू हुआ था जब मियांदाद ने अफरीदी पर पैसों के लिए मैच फिक्स करने का आरोप लगाया था।

शोएब ने हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ मिली जीत पर पाकिस्तानी टीम की हौसला आफजाई की।

Story first published: Monday, October 17, 2016, 19:49 [IST]
Other articles published on Oct 17, 2016
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+