Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

क्लार्क को पोंटिंग की हरीं झंडी

micheal-clarkeनई दिल्ली, 12 दिसंबरः आस्ट्रेलिया के कप्तान रिकी पोंटिंग ने भी आलराउंडर माइकल क्लार्क को भविष्य में टीम का कप्तान बनाए जाने को अपनी मंजूरी दे दी है.

आस्ट्रेलियाई मीडियाने पोंटिंग के हवाले से कहा कि क्लार्क अभी 26 साल के हैं. इसलिए कुछ सालों बाद मेरे संन्यास लेने के समय वह उम्र और अनुभव के लिहाज से टीम की कमान संभालने के लिए उपयुक्त होंगे. उल्लेखनीय है कि अपने पहले ही टेस्ट में भारत के खिलाफ शानदार 151 रन बनाने वाले क्लार्क मंगलवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ 20-20 मैच में मिली धमाकेदार जीत से पोंटिंग के उत्तराधिकारी बनने के लिए उपकप्तान एडम गिलक्रिस्ट को पछाड़कर पहली पसंद बन गए हैं. क्लार्क को इस मैच के लिए कप्तानी की बागडोर सौंपी गई थी जिसे उन्होंने बखूबी निभाया.

हालांकि क्लार्क को भविष्य का कप्तान मानने वालों में पोंटिंग अकेले नहीं हैं. पोंटिंग के नेतृत्व में खेल चुके पूर्व टेस्ट ओपनर जस्टिन लेंगर का भी मानना है कि क्लार्क में स्टीव वॉ और पोंटिंग के समान नेतृत्व की क्षमता है. उन्होंने क्लार्क को न्यूजीलैंड के खिलाफ 20-20 मैच में कप्तान बनाए जाने पर राष्ट्रीय चयनकर्ताओं की सराहना की.

हालांकि खुद को टेस्ट टीम का कप्तान बनाए जाने की सारी अटकलों को खारिज करते हुए क्लार्क ने कहा कि यह कहना बहुत जल्दबाजी है. मैं कप्तानी का आनंद ले रहा हूं. मैं पोंटिंग से एक-एक करके सभी जिम्मेदारी लूंगा और फिर उन्हें वापस कर दूंगा.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:18 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+