
बारिश के कारण कटे ओवर
डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका के सामने फाइनल में पहुंचने के लिए 135 रन का लक्ष्य रखा था। कप्तान मैक लेनिंग ने सर्वाधिक 49 रन की पारी खेलकर अपनी टीम के स्कोर को 134 तक पहुंचाया। बारिश के कारण मैच में ओवर काट लिए गए और अब साउथ अफ्रीका 13 ओवर में 98 रन का टारगेट मिला लेकिन अफ्रीकी टीम 5 विकेट खोकर 92 रन ही बना सकीं।

बारिश आई बनकर आफत
साउथ अफ्रीका की पारी शुरू होती कि बादल आफत बनकर बरस पड़े। मैच देरी से शुरू हुआ और डकवर्थ लुईस के आधार पर प्रोटियाज टीम को 13 ओवर में 98 रन का संशोधित लक्ष्य मिला, जिसका दक्षिण अफ्रीका ने डटकर सामना किया। विकेट जरूर लगातार अंतराल में गिरते गए, लेकिन रनगति नहीं थमी। आखिरी ओवर में दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 19 रन की दरकार थी, लेकिन लॉरा वोलवार्ड की 27 गेंदों में 41 रन की नाबाद पारी भी दक्षिण अफ्रीका की हार नहीं टाल पाई और ऑस्ट्रेलिया लगातार दूसरी और सर्वाधिक छठी बार फाइनल में पहुंच गया।

ऐसी थी दोनों टीमें-
ऑस्ट्रेलियाई टीम- मेग लैनिंग (कैप्टन), बेथ मूनी, एलिसा हीली, एशलीग गार्डनर, राचेल हेन्स, जेस जोनासेन, सोफी मोलिनक्स, निकोला केरी, डेलिसा किमिसन, जॉर्जिया वेयरहम और मेगन शुट्ट।
साउथ अफ्रीका टीम - डेन वैन नीकेरक (कैप्टन), लिजेल ली, सुने लुस, मिग्नन डु प्रीज़, लॉरा वोल्वार्ड्ट, क्लोई ट्रेटन, नादिन डी क्लार्क, त्रिशा चेट्टी, शबनीम इस्माइल, अयाबोंगा खाका और नॉनकुलुलेको म्लाबा।


Click it and Unblock the Notifications
