मेंडिस का खौफ जारी, भारत ढेर
कोलंबो, 8 अगस्त: भारतीय क्रिकेट खिलाडि़यों के ऊपर से अजंता मेंडिस का खौफ अभी खत्म नहीं हुआ है। तीसरे टेस्ट मैच में खाब शुरुआत के बाद मेंडिस की फिरकी और के धमिका प्रसाद की आक्रामक गेंदबाजी के आगे टीम इंडिया भारी स्कोर खड़ा करने में असफल रही।
पहले दिन के मैच में श्रीलंका ने टीम इंडिया को 246 रन पर ऑल आउट कर दिया, जिसमें सर्वाधिक 72 रन गौतम गंभीर ने बनाये। गंभीर ने 10 चौकों लगाये। टीम इंडिया को इस सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने का श्रेय जहीर खान और ईशांत शर्मा को जाता है, जिन्होंने अंतिम विकेट के लिए 51 रन बनाये।
भारत द्वारा 198 रन पर अपने 9 विकेट गवा दिये जाने के बाद जहीर खान ने 32 और ईशांत शर्मा ने 17 रन बनाये।
श्रीलंकाई गेंदबाजों के आगे एक बार फिर भारत के तीन सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ एक बार फिर ढेर हो गये। सौरव गांगुली ने 35, सचिन तेंदुलकर 06 रन, राहुल द्रविड़ 10 रन बनाये।
टेस्ट मैच के एक्सपर्ट वीवीएस लक्ष्मण का बल्ला भी तीसरे टेस्ट में जवाब दे गया। उनके बल्ले से महज 25 रन निकले, जबकि एक दिवसीय स्टाइल में खेलने वाले वीरेंद्र सहवाग 21 रन ही बना सके।
उधर श्रीलंकाई खेमे में अजंता मेंडिस ने आज सर्वाधिक 5 विकेट लिये। उन्होंने गंभीर, लक्ष्मण, कुंबले, पटेल और जहीर खान को आउट किया। जबकि धमिका प्रसाद ने द्रविड़, तेंदुलकर और सहवाग को पवेलियन भेजकर 3 विकेट झटके।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications