Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड पर शिकंजा कसा

एडिलेड, 30 नवंबर: आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने एडिलेड ओवल में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन रविवार का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड पर शिकंजा कस लिया है।

न्यूजीलैंड ने अपनी दूसरी पारी में बिना कोई विकेट खोए 35 रन बना लिए हैं। वह पहली पारी की तुलना में आस्ट्रेलिया से अभी भी 230 रन पीछे चल रहा है। एरन रेडमंड (15) और जेमी हो (13) रन बनाकर नाबाद लौटे।

न्यूजीलैंड की पहली पारी 270 रनों पर समेटने के बाद अपनी पहली पारी में तीन विकेट खोकर 241 रन बनाकर दूसरे दिन ही मजबूत स्थिति में पहुंच चुकी आस्ट्रेलियाई टीम ने तीसरे दिन माइकल क्लार्क (110) और ब्रैड हेडिन (169) की शतकीय पारियों की मदद से 535 रन बना लिए।

आस्ट्रेलिया को पहली पारी की तुलना में 265 रनों की महत्वपूर्ण बढ़त मिली। दूसरे दिन 43 रन पर नाबाद लौटने वाले क्लार्क ने 239 गेंदों का सामना करते हुए 11 चौके लगाए जबकि हेडिन ने 222 गेंदों पर 24 चौके और दो छक्के जड़े।

न्यूजीलैंड की ओर से इयान ओ ब्रायन ने सबसे अधिक तीन विकेट लिए जबकि क्रिस मार्टिन, डेनियल विटोरी और रेडमंड के खाते में दो-दो विकेट गए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+