बीसीसीआई को मालामाल कर देगा चैंपियंस लीग
नई दिल्ली, 13 सितम्बर: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की तरह यदि चैंपियंस लीग ट्वेंटी-20 टूर्नामेंट में भी कमाई हुई, तो यह भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) मालामाल हो जाएगा। यूं कहिये कि बीसीआई को करोड़ों की कमाई होगी।
इस साल दिसंबर में भारत में होने वाले चैंपियंस लीग ट्वेंटी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन भले ही तीन देश मिलकर कर रहे हैं, लेकिन कमाई का पचास प्रतिशत पैसा सीधे बीसीआई की जेब में जाएगा।
सूत्रों के मुताबिक बीसीसीआई को चैंपियंस लीग की कुल आमदनी का 50 प्रतिशत हिस्सा मिलेगा, जबकि बाकी का लाभ अन्य दो संस्थापक सदस्यों दक्षिण अफ्रीका और आस्ट्रेलिया के बीच बंटेगा।
बीसीसीआई को होने वाली कमाई का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि चैंपियंस लीग का विज्ञापन अधिकार लगभग साढ़े चार हजार करोड़ रुपये में बिका है। इसके अलावा टिकटों की बिक्री से होने वाली कमाई अलग है।
खेल प्रसारणकर्ता ईएसपीएन-स्टार स्पोर्ट्स को अगले दस साल के लिए प्रतियोगिता का विज्ञापन अधिकार पहले ही मिल चुका है। कंपनी को प्रतियोगिता के पहले संस्करण से लेकर दिसंबर 2017 तक होने वाले प्रत्येक संस्करण का विज्ञापन अधिकार मिला है।
बताया जा रहा है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के प्रमुख ललित मोदी को चैंपियंस लीग आयोजन समिति का अध्यक्ष भी सिर्फ इसीलिए चुना गया क्योंकि उनके पास ट्वेंटी-20 की सबसे बड़ी प्रतियोगिता का सफल आयोजन कराने का अनुभव है।
प्रतियोगिता के पहले संस्करण का आयोजन 3 से 10 दिसंबर तक भारत में होगा। इसमें कुल आठ टीमें शिरकत करेंगी जो टूर्नामेंट में शिरकत करने वाले देशों के घरेलू ट्वेंटी-20 टूर्नामेंट की विजेता और उपविजेता होंगी।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications