महिला T-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, हरमनप्रीत को कमान

नई दिल्ली। वेस्टइंडीज में होने वाले आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया गया है। शुक्रवार को बीसीसीआई ने प्रेस विज्ञप्ति के जरिए इसकी जानकारी दी। 15 सदस्यीय टीम की कमान हरमनप्रीत कौर को सौंपी गई है जबकि स्मृति मंधाना को उप-कप्तान के रूप में जिम्मेदारी दी गई है। हाल में श्रीलंका में T20 सीरीज खेलने वाली टीम में केवल एक बदलाव कर इस टीम को चुना गया है।

11 नवंबर को पाक से भिड़ेगी भारतीय टीम

छठे आईसीसी महिला वर्ल्ड टी-20 टूर्नामेंट का आयोजन 09 से 24 नवम्बर तक वेस्टइंडीज में होगा। भारतीय टीम को आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और आयरलैंड के साथ ग्रुप-बी में जगह दी गई है। भारतीय टीम इस टूर्नामेंट का आगाज गयाना में न्यूजीलैंड के खिलाफ 9 नवम्बर को खेले जाने वाले मैच से करेगी। इसके बाद उसका सामना 11 नवम्बर को चिरप्रतिद्वंदी पाकिस्तान से होगा। 15 नवम्बर को भारतीय टीम आयरलैंड से अपना तीसरा मुकाबला खेलेगी जबकि आखिरी लीग मुकाबले में टीम 17 नवम्बर को आस्ट्रेलिया से भिड़ेगी।

महिला वर्ल्ड टी-20 के लिए भारतीय टीम

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), मिताली राज, वेदा कृष्णमूर्ति, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रॉड्रिगेज, तान्या भाटिया (विकेटकीपर), पूनम यादव, राधा यादव, अनुजा पाटिल, एकता बिष्ट, डी. हेमलता, मानसी जोशी, पूजा वास्त्राकर और अरुंधती रेड्डी।

ये भी पढ़ें: कमेंटेटर डीन जोंस से भिड़ा पाकिस्तानी फैन, दे दी मुंह बंद रखने की धमकी

Story first published: Friday, September 28, 2018, 16:14 [IST]
Other articles published on Sep 28, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+