For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

Women's WT20 2018: सेमी फाइनल से पहले कंगारुओं के उड़े होश, भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 48 रनों से हराया

गयाना। टी20 विश्व कप के ग्रुप बी मैच में शनिवार को भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर टूर्नामेंट में लगातार चौथी जीत दर्ज की है। सेमीफाइनल में एंट्री मार चुकी भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 42 रनों से हराकर ग्रुप बी मैच में सबसे टॉप पर पहुंच गई। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हरमनप्रीत एंड कंपनी ने 20 ऑवर में शानदार 167 रनों का स्कोर खड़ा किया। जवाब में कंगारू 20 ऑवरों से पहले ही 119 रनों पर ढेर हो गए। मिताली राज को सेमीफाइनल मैच के लिए आराम दिया गया था।

भारत की तरफ से स्मृति मंधाना ने एक बार फिर अपनी बैटिंग का जलवा दिखाते हुए तूफानी 83 रनों की पारी खेली, वहीं कैप्टन हरमनप्रीत ने भी शानदार 43 जोड़े। मंधाना ने अपनी पारी में तीन छक्के जड़े। मंधाना और हरमनप्रीत की शानदार 68 रनों की साझेदारी से भारत मजबूत स्थिति में पहुंच गया। भारत की ओर से सबसे सफल गेंदबाज अनुजा पाटिल रहीं, जिन्होंने 3 विकेट हासिल किए। पाटिल के अलावा दीप्ती शर्मा और राधा यादव और पूनम यादव ने दो-दो विकेट अपना नाम किए।

भारत के 167 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत ठीक रही, लेकिन बाद में भारतीय स्पिनरों ने कंगारुओं को पिच पर टिकने नहीं दिया। ऑस्ट्रेलिया के लिए एलिसे पैरी ने सबसे ज्यादा नाबाद 39 रन बनाए। वहीं, एशले गार्डनर 20 रनों की पारी खेली।

बता दें कि दोनों ही टीमों ने विश्व कप के सेमी फाइनल में प्रवेश कर लिया है। हालांकि, शनिवार को खेला गया मुकाबला सिर्फ औपचारिक मात्र था, लेकिन इस जीत के बाद टीम इंडिया ने अपने आप को टूर्नामेंट में खिताब के लिए सबसे मजबूत दावेदार साबित कर दिया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार जीत के बाद स्मृति मंधाना को प्लेयर ऑफ द मैच के लिए चुना गया।

Story first published: Sunday, November 18, 2018, 1:17 [IST]
Other articles published on Nov 18, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+