Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

'भारत को हराना है तो पत्नियों और गर्लफ्रेंड्स को घर छोड़कर जाएं खिलाड़ी'

नई दिल्ली। क्रिकेट पर दशकों राज करने वाली ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम बुरे दौर से गुजर रही है। बांग्लादेश के हाथों पहली बार टेस्ट मैच में हार फिर भारत के हाथों मौजूदा वनडे सीरीज में हारने से ऑस्ट्रेलिया के फैंस ज्यादा ही परेशान हैं। पांच वनडे मैचों की सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की टीम 3 मैच बुरी तरह हार चुकी है। आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया विदशी धरती पर अब तक 13 में से 11 वनडे हार चुकी है, जबकि दो मैच बारिश की वजह से बेनतीजा रहे हैं।

फैंस सुना रहे हैं खरी खोंटी

फैंस सुना रहे हैं खरी खोंटी

सबसे ज्यादा बार (4 बार) क्रिकेट विश्वकप जीत चुकी ऑस्ट्रेलिया की इस तरह बुरी हार से ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के फैंस निराश हैं और वे टीम को खूब खरी खोंटी सुना रहे हैं। ऑस्ट्रेलियाई अखबारों में वहां के फैंस कई तरह के कमेंट कर रहे हैं।

'खिलाड़ियों की सैलरी कुछ ज्यादा ही बढ़ा दी है'

'खिलाड़ियों की सैलरी कुछ ज्यादा ही बढ़ा दी है'

ऑस्ट्रेलिया मीडिया में कई फैंस ने कमेंट किया है कि स्टीवन स्मिथ की अगुआई वाली टीम के खिलाड़ियों की सैलरी कुछ ज्यादा ही बढ़ा दी गई है। फैंस ने लिखा- जिस हिसाब से उनकी (स्मिथ) टीम को वेतन मिल रहा है, उसके मुताबिक वो प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं।

'खिलाड़ियों के साथ उनकी पत्नियों और गर्लफ्रेंड्स को यात्रा नहीं करने दी जाए'

'खिलाड़ियों के साथ उनकी पत्नियों और गर्लफ्रेंड्स को यात्रा नहीं करने दी जाए'

गुस्साए फैंस ने मीडिया में ये भी मांग की है ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाड़ियों के साथ उनकी पत्नियों और गर्लफ्रेंड्स को यात्रा नहीं करने दी जाए, तभी उनका प्रदर्शन अच्छा हो पाएगा और वे मैच जीतने में कामयबा होंगे।

सीरीज गंवा चुकी है ऑस्ट्रेलिया

सीरीज गंवा चुकी है ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया पांच वनडे मैचों की सीरीज गंवा चुकी है। भारत ने शुरुआती तीनों मैच शानदार अंदाज में जीते हैं। ऐसे में अब ऑस्ट्रेलिया की उम्मीदें केवल सम्मान बचाने पर हैं। सीरीज के बाकी दोनों मैच जीतकर ऑस्ट्रेलिया हर हाल में वापसी करना चाहेंगी।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:20 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+