खतरनाक ढंग से सिर पर गेंद लगने से फील्डर बेहोश, तुरंत ले जाया गया अस्पताल
नई दिल्ली: रविवार को एडिलेड में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक कैच का प्रयास करते समय सिर में चोट लगने के बाद मामला गंभीर हो गया। हालांकि अच्छी बात यह रही की चोट की शिकार हुईं श्रीलंका की तेज गेंदबाज अचिनी कुलासूर्या को खतरनाक चोट की चपेट से मुक्त करार दिया गया है।
इस गंभीर चोट लगने के बाद श्रीलंकाई क्रिकेट प्रशंसकों ने राहत की सांस ली है।

सिर के ऊपर लगी गेंद-
यह मामला ऑस्ट्रेलिया में जारी महिला टी20 विश्व कप से पहले के वार्म-अप मुकाबले का है जब श्री लंका और दक्षिण अफ्रीका के बीच वार्म-अप मुकाबला खेला जा रहा था।
इस मैच को दक्षिण अफ्रीका ने 41 रन से जीता। 29 वर्षीय खिलाड़ी के सिर पर प्रोटियाज बल्लेबाज च्लोए ट्राइटन का शॉट लग गया। खोपड़ी के टॉप पर लगी इस तेज चोट के बाद वह तुरंत जमीन पर लेट गई और उनके साथियों ने उसकी मदद के लिए दौड़ लगा दी।
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड में डे-नाइट टेस्ट के लिए भारत तैयार: सौरव गांगुली

कुछ देर के लिए हिल नहीं सकी
कुलासुरिया कुछ देर के लिए हिल नहीं सकी। एम्बुलेंस अधिकारियों द्वारा नर्स लाए जाने के बाद, उनको जमीन से उठाया गया और आगे के परीक्षणों के लिए पास के रॉयल एडिलेड अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया।
श्रीलंका टीम के एक प्रवक्ता ने बाद में क्रिकेट.कॉम को बताया कि कुलसूर्या को दोपहर में अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

सुपर ओवर की प्रैक्टिस के दौरान हुआ हादसा
हादसा खेल के दूसरे सुपर-ओवर की पहली गेंद में हुआ, जो पूरी तरह से अभ्यास के रूप में हुआ था। इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने 147 का लक्ष्य श्रीलंका को दिया था और बाद में प्रोटियाज टीम ने अपने विरोधियों को 105 तक सीमित कर दिया था। मैरिजने केप्प ने प्रोटियाज 44-गेंदों पर 44 रन बनाए।
21 फरवरी से शुरू होने वाले टी 20 विश्व कप में श्रीलंका का पहला मैच अगले शनिवार को पर्थ के वाका मैदान में न्यूजीलैंड के खिलाफ है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
