मिताली राज ने नाबाद 54 रन की पारी खेली, इस दौरान उन्होंने दो बड़ी साझेदारी की। उन्होंने तीसरे विकेट के लिए जेमिमा के साथ 69 रनों की साझेदारी की और चौथे विकेट लिए 52 रनों की साझेदारी की और टीम इंडिया को आसान जीत हासिल कराई। भारत ने दक्षिण अफ्रीका के 164 रनों का लक्ष्य महज 18.1 ओवर में ही पूरा कर लिया और 168/3 रन बनाकर मैच को जीत लिया। मिताली ने अपनी पारी के दौरान 48 गेंदों का सामना किया और 6 चौके और एक छक्का लगाया। इस जीत के साथ ही पांच टी-20 मैचों की सीरीज में भारत को 1-0 की बढ़त मिल गई है।
मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 20 ओवर में 164/4 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका की ओर से डेन वैन ने 38 रन, क्लो ट्रयोन ने 32 रन बनाए, जबकि अनुजा पाटिल ने 23 रन देकर एक विकेट हासिल किया। वहीं भारतीय पारी की बात करें तो मिताली राज ने नाबाद 54 रन बनाए, जेमिमा ने 37 रन, वेदा ने 37 रन की नाबाद पारी खेली। जबकि डेन वैन ने 23 रन देकर एक विकेट अपने नाम किया और मोसेलिन डेनियल ने एक विकेट लिया।
इसे भी पढ़ें- IPL से BCCI इस बार कमाएगी मुनाफा, 2,000 करोड़ तक का अंदाजा